फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhagyashree husband Himalaya undergoes major surgery actress shared video and said will be fine

Bhagyashree: भाग्यश्री के पति की हुई मेजर सर्जरी, अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर बताया कैसा है हाल

Sat, 05 Nov 2022 11:34 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Nov 2022 11:34 AM IST
सार

भाग्यश्री ने दो पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पति हिमालय दासनी के कंधे की सर्जरी हुई है और अब वह पूरी तरह ठीक हैं। पोस्ट में भाग्यश्री ने यह भी दिखाया है कि कैसे वह अपने पति का ध्यान रख रही हैं।

विज्ञापन
Bhagyashree husband Himalaya undergoes major surgery actress shared video and said will be fine
भाग्यश्री, हिमालय दासनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को सोशल मीडिया पर बताती रहती हैं। भाग्यश्री के पति हिमालय दासनी अस्पताल में भर्ती थे और इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अभिनेत्री ने दो पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पति हिमालय दासनी के कंधे की सर्जरी हुई है और अब वह पूरी तरह ठीक हैं। अपने पोस्ट में भाग्यश्री ने यह भी दिखाया है कि कैसे वह अपने पति का ध्यान रख रही हैं।

विज्ञापन

भाग्यश्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री के पति अस्पताल के बैड पर बिल्कुल ठीक बैठे हुए हैं और अपना फोन चला रहे हैं। इसके बाद सीधा उस पल को दिखाया गया है, जब हिमालय दासनी को सर्जरी के लिए ऑपरेशन रूम में ले जाया गया है। इस वीडियो में ऑपरेशन थिएटर का हाल भी दिखाया गया है। इस वीडियो के अलावा, भाग्यश्री ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। दोनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल हैं और दोनों साथ काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: बुरी फंसीं सपना चौधरी? लखनऊ कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में हरियाणवी डांसर के खिलाफ तय किए आरोप

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दाएं कंधे की मेजर सर्जरी हुई, जिसमें करीब 4.5 घंटे लगे। फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं। सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना महत्वपूर्ण है। हमें बताया गया था कि वह एक दिन में ठीक हो जाएंगे और हमें विश्वास नहीं था कि यह संभव हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ। चिकित्सा सुविधाओं और डॉक्टर गौतम और उनकी टीम की देखभाल के लिए धन्यवाद। पति की सर्जरी अच्छी तरह से हुई।'

यह भी पढ़ें:- Priyanka Chopra: ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश

विज्ञापन

भाग्यश्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद अब हर कोई अभिनेत्री से उनके पति की तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हिमालय जी को इस हालत में देखकर बहुत दुख हुआ, लेकिन खुशी है कि उनकी सर्जरी अच्छी हुई। आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।' इसके अलावा, कई यूजर ने जल्द ठीक होने की बात भी कमेंट्स में लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed