भगवान राम का नाम नहीं लेंगे 'बजरंगी भाईजान'!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की ईद पर रिलीज हो रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को सेंसर बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है। फिल्म की रिलीज पर पिछले दिनों कई सवाल उठ रहे थे। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कई सगंठन फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं।
पांच सीन में काटछांट के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को पास कर दिया। जहां फिल्म में आपत्तिजनक शब्द थे उन्हे काट दिया गया। खासतौर से धर्म को लेकर फिल्म में जो डायलॉग थे, उन पर सेंसर बोर्ड ने सख्ती दिखाई है।
बताया जा रहा है कि फिल्म में भगवान राम का जिक्र था और इस्लाम धर्म पर भी कुछ बातें थी। इन सभी सीन को अब फिल्म से हटा दिया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की सात सदस्यों वाली कमैटी ने फिल्म को देखने के बाद रिलीज की इजाजत दे दी।
गृह मंत्रालय को है 'बजरंगी भाईजान' से धार्मिक तनाव की आशंका!
फिल्म से किसी भी धर्म के लोगों को कोई आपत्ति नो हो इसका ध्यान रखने के लिए फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने एक्जामिनिंग कमेटी में 2 मुस्लिम सदस्यों को भी शामिल किया गया।
फिल्म की रिलीज के बाद किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए गृह मंत्रालय ने सीबीएफसी को पहले से आगाह कर दिया था कि फिल्म को बहुत बारीकी से जांचा परखा जाए।
सेंसर बोर्ड नहीं फिल्म के नाम से कोई ऐतराज
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाइकोर्ट में फिल्म के नाम को लेकर एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें फिल्म के नाम को बहुसंख्यक समुदाय का अपमान बताया है। फिल्म के नाम पर भी सेंसर बोर्ड का कमैटी में चर्चा हुई।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर का मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने माना कि फिल्म के नाम से किसी धर्म का कोई अपमान नहीं होता है। इसलिए फिल्म के नाम को बदलने की जरूरत नहीं है। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हो रही है।
'बजरंगी भाईजान' सलमान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म पाकिस्तान से गलती से भारत की सीमा में आ गई एक लड़की की कहानी है।