बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'बजरंगी भाईजान' की धमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने ईद को बॉक्स ऑफिस के लिए एक बड़ा मौका बना दिया है। पिछली कई सालों की तरह इस बार भी ईद के मौके पर रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' शानदार कमाई कर रही है। फिल्म चार दिन में 129.65 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
पिछले कई साल से ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म रिलीज हो रही है और हर साल ईद के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने न सिर्फ अच्छा कारोबार किया है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में भी शामिल हुई हैं।
इस बार रिलीज हुई सलमान की 'बजरंगी भाईजान' ने वीकेंड में कमाई के नये कीर्तिमान स्थापित कर दिए। चौथे दिन भी सोमवार होने के बावजूद 27.05 करोड़ की कमाई की है।
'बजरंगी भाईजान' तोड़ सकती है कमाई के कई रिकॉर्ड
'बजरंगी भाईजान' पहले दिन 27.25 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। दूसरे दिन फिल्म ने 36.50 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने दो दिनों में कुल 63.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन रविवार को फिल्म नें 38.75 करोड़ कमाए।
इस तरह 'बजरंगी भाईजान' ने पहले तीन दिन में ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई। चौथे दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
ये है फिल्म के बॉक्स ऑफिल कलेक्शन पर तरण आदर्श का ट्वीट
#BajrangiBhaijaan Monday figure revised. Fri 27.25 cr, Sat 36.60 cr, Sun 38.75 cr, Mon 27.05 cr. Total: ₹ 129.65 cr. AWESOME!
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 21, 2015