फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   badshah buys audi q8 worth over rupees 1.23 crore

Rapper Badshah: रैपर बादशाह ने खरीदी ऑडी की टॉप मॉडल कार, शानदार फीचर्स से है लैस 

Sun, 08 May 2022 10:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 08 May 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
badshah buys audi q8 worth over rupees 1.23 crore
रैपर बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार्स, टीवी के सितारे या फिर सिंगर्स सभी पर इन दिनों महंगी गाड़ियां खरीदने का जुनून सवार है। अक्सर किसी न किसी के नई गाड़ी खरीदने की खबरें आती रहती हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के डीजे वाले बाबू यानि मशहूर रैपर बादशाह के कलेक्शन में ऑडी की सबसे महंगी गाड़ी शामिल हो गई है। बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपनी गाड़ी के साथ तस्वीर साझा की है। बादशाह ने ऑडी की सबसे महंगी एसयूवी कयू8 खरीदी है। ये गाड़ी दिखने में बेहद शानदार है। कंपनी ने गाड़ी में वह सभी फीचर्स दिए हैं जो एक लग्जरी कार में होने चाहिए।

विज्ञापन

तस्वीर शेयर करते हुए बादशाह ने लिखा- डायनेमिक, स्पोर्टी, वर्सेटाइल...यह गाड़ी बिल्कुल मेरी तरह है। मैं #ऑडी क्यू 8 के साथ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। ऑडी एक्सपीरियंस में मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। बता दें कि ऑडी क्यू 8 कूपे एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत 1.38 करोड़ रुपये तक है। इस गाड़ी के साथ कंपनी ने 3.0 लीटर टीएफएसआई का पेट्रोल इंजन दिया है, जो बीएचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी खरीदने के लिए फैंस ने बादशाह को बधाई दी है। एक यूजर ने मजाक में कहा- सर वैसे आप कितनी गाड़ियां लेंगे। एक और फैन ने कहा- सर मेरे पास बिल्कुल ऐसी ही एक गाड़ी है...सेम रंग और सबकुछ...मुझे उम्मीद है आप उसे पसंद करेंगे। बता दें कि ऑडी हेड बलबीर सिंह ढिल्लो ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, तस्वीर में वह बादशाह के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

badshah buys audi q8 worth over rupees 1.23 crore
रैपर बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

ऑडी क्यू 8 में वह सभी फीचर्स मौजूद हैं जो एक लग्जरी कार में होने चाहिए। इसके साथ एचडी मेट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स तकनीक और तीन-डायमेंशनल सिग्नेचर एलईडी डीआरएम, कस्टमाइज्ड कलर सीट्स के साथ मसाज फंक्शन और वेंटिलेशन भी है। इस गाड़ी में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एयर क्वालिटी पैकेज के साथ फ्रेगरेंस और आयोनाइजर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed