{"_id":"5bdbeb92bdec2269a771689e","slug":"badminton-player-biopic-will-be-in-two-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्सों में बनेगी बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद की बायोपिक, साइना नेहवाल के हैं कोच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो हिस्सों में बनेगी बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद की बायोपिक, साइना नेहवाल के हैं कोच
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
गोपीचंद
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच पुलेला गोपीचंद की बायोपिक बीते दो-तीन साल से चर्चा में है परंतु अब इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि निर्माताओं ने गोपीचंद के जीवन की कहानी को एक नहीं बल्कि दो हिस्सों में बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
साउथ के ऐक्टर सुधीर बाबू गोपीचंद की भूमिका निभाएंगे, जबकि प्रवीण सत्तारू इसके डायरेक्टर होंगे। सूत्रों के अनुसार बायोपिक की पहली फिल्म गोपीचंद के निजी और खिलाड़ी के रूप में जीवन को दिखाएगी, जिसमें ढेर सारे उतार-चढ़ाव रहे हैं। वहीं दूसरी फिल्म में कोच के रूप में उनके द्वारा युवा खिलाड़ियों को तैयार करने तथा उन्हें उपलब्धियों के शिखर पर ले जाने की कहानी कही जाएगी।
विज्ञापन
आज विश्व बैडमिंटन में अगर साइना नेहवाल से लेकर पी.सिंधु, श्रीकांत किदंबी, परुपल्ली कश्यप जैसे नाम चमक रहे हैं तो इसके पीछे गोपीचंद का परिश्रम और प्रशिक्षण है। वही इन खिलाड़ियों के कोच हैं। गोपीचंद के शिष्य दो ओलंपिक और तीन विश्व चैंपियनशिप के पदक जीत चुके हैं। पंद्रह सुपर सीरीज खिताब उनके नाम हैं।
विज्ञापन