फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babli Bouncer: Tamannaah Bhatia starrer Madhur Bhandarkar next movie release date declared

Babli Bouncer: फिल्म 'बबली बाउंसर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, सामने आया तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक

Wed, 20 Jul 2022 11:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Jul 2022 11:26 AM IST
सार

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'बबली बाउंसर' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। साथ ही फिल्म से तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Babli Bouncer: Tamannaah Bhatia starrer Madhur Bhandarkar next movie release date declared
Tamannaah Bhatia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'बबली बाउंसर' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। स्टार स्टूडियो और जंगली पिक्चर्स ने इसकी घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन

दमदार अंदाज में आईं नजर
मेकर्स ने 'बबली बाउंसर' से तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। एक तस्वीर में तमन्ना ब्लैक पैंट और टीशर्ट में हाथ बांधे खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में तमन्ना अपनी ताकत का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं। दोनों तस्वीरों में तमन्ना का लुक काफी दमदार लग रहा है। तमन्ना का यह खास अंदाज फैंस के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कलाकार  भी आएंगे नजर
'बबली बाउंसर' उत्तर भारत के वास्तविक 'बाउंसर टाउन', असोला फतेपुर पर आधारित कहानी है। 'बबली बाउंसर' के रूप में इस फिल्म में तमन्ना का किरदार एकदम अलग होगा। फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'बबली बाउंसर' का निर्देशन मधुर भंडारकर कर रहे हैं। इसमें सौरभ शुक्ला के साथ अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

बेहद खुश हैं तमन्ना
अपनी इस फिल्म को लेकर तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'बबली बाउंसर' की स्क्रिप्ट पढ़ते ही उन्हें इस किरदार से प्यार हो गया था, क्योंकि उन्हें यह सबसे रोमांचक और मजेदार किरदारों में से एक लगा। तमन्ना ने कहा था कि पहली बार कोई फिल्म एक महिला बाउंसर की कहानी पर आधारित होगी और मैं उसकी आवाज बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed