फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baahubali war scene will seen in Housefull 4 as spoof

'हाउसफुल 4' में होगी 'बाहुबली' के सीन की भरमार, शूटिंग के दौरान हुआ ये बड़ा खुलासा

Sat, 15 Sep 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
Baahubali war scene will seen in Housefull 4 as spoof

बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल' का चौथा सीक्वल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। 'हाउसफुल 4' की शूटिंग काफी समय से राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है। इस बीच फिल्म के एक सीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद 'हाउसफुल 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का फिल्म के लिए उत्साह और भी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'हाउसफुल 4' में साउथ की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के युद्ध वाले दृश्यों को कॉमेडी अंदाज में फिल्माए जाएगे। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर की मानें तो जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' के इस दृश्य की शूटिंग जोरों पर चल रही है। इस सीन को शूट करने के लिए 'हाउसफुल 4' की टीम इस समय राजस्थान में मौजूद है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर साजिद खान ने इस फिल्म के एक गाने को शूट भी कर लिया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'हाउसफुल 4' साल 2010 में आई हाउसफुल का सीक्वल है। अब तक इस फिल्म के तीनों सीक्वल सुपरहिट रहे हैं। 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार, बॉबी देओल के साथ रितेश देशमुख, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि हाउसफुल सीरीज में पहली बार बॉबी देओल नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed