{"_id":"65bb3140b76d3871d70b9f77","slug":"b-town-besties-sara-ali-khan-ananya-panday-spotted-together-outside-popular-production-house-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan-Ananya: पर्दे पर साथ आने की तैयारी में सारा-अनन्या पांडे? नामी प्रोडक्शन हाउस के बाहर आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sara Ali Khan-Ananya: पर्दे पर साथ आने की तैयारी में सारा-अनन्या पांडे? नामी प्रोडक्शन हाउस के बाहर आईं नजर
Thu, 01 Feb 2024 11:26 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:26 AM IST
सार
हाल ही में अनन्या पांडे और सारा अली खान को एक चर्चित प्रोडक्शन हाउस के बाहर देखा गया। इसके बाद चर्चा छिड़ गई है कि ये दोनों अदाकाराएं साथ में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
अनन्या पांडे, सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा अली खान और अनन्या पांडे दोनों ही चर्चित स्टारकिड्स हैं। दोनों इंडस्ट्री में भी अपना अच्छा नाम कमा चुकी हैं। सैफ अली खान और चंकी पांडे की लाडली के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। इनके बीच की केमिस्ट्री करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के एक एपिसोड में भी देखने को मिली, जब दोनों ने साथ में शिरकत की। अब खबर है कि ये दोनों अभिनेत्रियां साथ में स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। हाल ही में इन्हें एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
'कॉकटेल 2' के लिए चल रही बातचीत?
हाल ही में अनन्या पांडे और सारा अली खान को एक चर्चित प्रोडक्शन हाउस के बाहर देखा गया। इसके बाद चर्चा छिड़ गई है कि ये दोनों अदाकाराएं साथ में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। एक मीडिया रिपोर्ट में तो कहा गया है कि दोनों अभिनेत्रियों से 'कॉकटेल 2' के लिए बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने फिल्म के लंबे शीर्षक का किया बचाव, बोले- ऐसे ही होने चाहिए प्रेम कहानी के टाइटल
विज्ञापन
'देसी बॉयज 2' में दिखेंगी अनन्या!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सारा अली खान कार में बैठती नजर आ रही हैं। उनके साथ इस दौरान अनन्या पांडे भी हैं। सारा अली खान जहां कार से रवाना होती नजर आईं, वहीं अनन्या अपनी कार का इंतजार करती दिखीं। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि अनन्या पांडे आगामी फिल्म 'देसी बॉयज 2' में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। वे टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी।
Throwback Thursday: जब मां नीलिमा के 'इशारे' पर इस अदाकारा ने जड़ा था शाहिद कपूर को थप्पड़, जानें पूरा किस्सा
2012 में आई थी 'कॉकटेल'
'देसी बॉयज 2' अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते वर्ष वे ड्रीम गर्ल 2 और खो गए हम कहां जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। बात करें फिल्म 'कॉकटेल' की बात तो ये फिल्म साल 2012 में आई थी। इसमें सारा के पिता सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पैंटी अहम किरदार में नजर आए थे।
Seema Pahwa: 'सेट पर करती हैं सभी का सम्मान', गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया के साथ काम करने पर बोलीं सीमा