Amitabh Bachchan: रोमांटिक होने पर यह क्यूट हरकत करती हैं जया बच्चन, अमिताभ ने नेशनल टीवी पर किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी' में जया बच्चन को याद करते हुए बताया है कि जब वह प्यार में होती हैं तो कैसे बर्ताव करती हैं। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमिताभ बच्चन क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं और वह अक्सर इस शो में अपनी निजी लाइफ से जुड़ी मजेदार बातें बताते रहते हैं। कुछ समय पहले अभिनेता ने इसी शो में अपना 80वां जन्मदिन मनाया और अब अभिनेता ने शो में अपनी पत्नी जया बच्चन से जुड़ी एक मजेदार बात बताई है। अमिताभ बच्चन ने शो में बताया है कि जब जया बच्चन रोमांटिक होती हैं तो क्या करती हैं?
'कौन बनेगा करोड़पति' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बी के सामने बैठे हर्ष सलुजा अपनी पत्नी के बारे में बात कर रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि हॉट सीट पर बैठे हुए हर्ष अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि अगर मैं खाना लेने या बनाने किचन में जाता हूं तो मुझे मेरी वाइफ बाहर निकाल देती है। इस पर बिग बी कहते हैं, 'मतलब किचन में जाने पर पूरी तरह से मनाही है।' अभिनेता की इस बात पर कंटेस्टेंट की ओर से जवाब आता है कि वह हर तरह का खाना बना लेती है, जैसा मैं बोलता हूं। कई बार लड़ाई होने पर वह लंच बॉक्स में चिट्ठियां भेजती हैं और मुझे मनाती है।
कंटेस्टेंट की इस बात पर अमिताभ बच्चन अपने दिन याद करने लगते हैं और बताते हैं कि जया प्यार में कैसे बर्ताव करती हैं। हर्ष अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है? इस पर अभिनेता कहते हैं, 'चिट्ठियां तो कभी नहीं मिलीं। लेकिन जिस दिन वह प्रेम में होती हैं उस दिन वह बहुत प्यार से वो चीज मुझे खिलाती हैं, जो मुझे अच्छी लगती है।' अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर वहां मौजूद तमाम लोग हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
बता दें कि जया बच्चन कुछ समय पहले अपने गुस्से की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। अभिनेत्री के कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए, जिसमें वह पैपराजी को फटकार लगाती हुई नजर आई थीं। इसी के अभिनेत्री को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।