{"_id":"5e4a69c88ebc3ee4ce5017c5","slug":"ayushmann-khurrana-film-shubh-mangal-jyada-savdhan-gets-ua-certificate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को दी हरी झंडी, यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को दी हरी झंडी, यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी फिल्म
Mon, 17 Feb 2020 03:54 PM IST
भावना शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई डेस्क
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई डेस्क
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
film
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। बोर्ड ने इसे यूए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी है। यह जानकारी फिल्म के निर्माता भूषण कुमार से लेकर कलाकारों ने भी साझा की। भूषण कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने जताया प्यार! देखिए 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' सह परिवार।' फिल्म की समय सीमा 119 मिनट 37 सेकेंड निश्चित की गई है। यह फिल्म हितेश केवल्या द्वारा लिखित और निर्देशित है।
विज्ञापन
फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराज राव, मानवी गागरू, सुनीता राजवार और मनु ऋषि मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में आयुष्मान और जितेंद्र समलैंगिक व्यक्तियों के किरदार में है जो एक दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि उनके विरोध में परिवार से लेकर पूरा समाज खड़ा हो जाता है। यह फिल्म अपने ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही चर्चा में है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 21 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
CBFC ne jeetaya pyaar! Dekhiye #ShubhMangalZyadaSaavdhan seh- parivaar, releasing 21st February 2020!@smzsofficial @ayushmannk @raogajraj @Neenagupta001 @Farjigulzar @iammanurishi @SunitaRajwar @maanvigagroo @Panawasthy_31 #NeerajSingh pic.twitter.com/WyEK1ojtaz
— Bhushan Kumar (@itsBhushanKumar) February 17, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' की स्पिन ऑफ (उपोत्पाद) है, जिसे भूषण कुमार और आनंद एल रॉय मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म को लेकर आयुष्मान पहले ही अपनी उत्सुकता साझा कर चुके हैं। उन्होंने इसे एक मनोरंजक फिल्म करार दिया है जो साथ में संदेश भी देती है। इसे लेकर आयुष्मान का मानना है कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' एक मनोरंजक फिल्म है जो लोगों को एक खास संदेश भी देती है। इस फिल्म को गंभीर या सिर्फ संदेश देने वाली फिल्म कहना गलत होगा। यह पूरी तरह से सम्पूर्ण पैकेज फिल्म है जिस देखने के बाद दर्शक अपने साथ एक खास संदेश भी लेकर जाएंगे। आयुष्मान के अनुसार ऐसे मुद्दों को एंटरटेनमेंट के साथ ही परोसा जाना चाहिए नहीं तो ऐसी फिल्में डॉक्यूमेंट्री की तरह प्रतीत होने लगेंगी।