Dream Girl 2: एडवांस बुकिंग में 'ड्रीम गर्ल 2' की धीमी शुरुआत, पहले दिन के लिए बिके कुल इतने टिकट
आयुष्मान की इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 से है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर धमाल मचा दिया था। इसकी शानदार सफलता को देखते हुए फिल्म का सीक्वल बनाने पर तुरंत विचार शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी और दूसरे कारणों की वजह से यह साल 2023 में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। जहां ड्रीम गर्ल में आयुष्मान केवल पूजा की आवाज में लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए थे। वहीं. इसकी अगली कड़ी में वह वास्तव में पूजा की तरह ही दिखने वाले हैं।
फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक है जिसकी वजह से मेकर्स इसका जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म अपने शुरुआती दिन में अब तक लगभग 18500 टिकट बेचने में सफल रही है, लेकिन टीम को यकीन है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आएगी इसकी संख्या बढ़ेगी।
Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता ने साझा किया SRK के साथ काम करने का अनुभव, डंकी को लेकर शाम ने खोले राज
वर्तमान में अधिकांश टिकट मुंबई और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बेचे गए हैं। इसके बाद बेंगलुरु और हैदराबाद का नंबर है। आयुष्मान की इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 से है। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कलेक्शन किए हैं। गदर 2 की बात करें तो 12 दिनों में फिल्म 399 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है। वहीं, ओएमजी 2 ने टिकट खिड़की पर अब तक 120 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के हाथ से फिसली बड़ी फिल्म, अब उस्ताद भगत सिंह में नजर आएंगी यह अभिनेत्री