फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana dedicates a heartfelt poem to India Paralympic stars Avani Lekhara and Navdeep Singh

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने पैरालंपिक सितारों को किया सलाम, अवनि लेखरा-नवदीप के लिए सुनाई खूबसूरत कविता

Wed, 02 Oct 2024 12:13 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 02 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana dedicates a heartfelt poem to India Paralympic stars Avani Lekhara and Navdeep Singh
नवदीप सिंह-आयुष्मान खुराना-अवनि लेखरा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अभिनय के साथ-साथ अपनी गायिकी और बेहतरीन कविता से भी लोगों को प्रभावित करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड शो के दौरान भारत के पैरालंपिक एथलीटों और स्वर्ण पदक विजेताओं अवनि लेखरा और नवदीप सिंह से मुलाकात की। अवॉर्ड समारोह में डबल स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने दर्शकों की कतार में अभिनेता आयुष्मान खुराना को देख लिया और उनसे कविता सुनाने की गुजारिश करने लगीं। अवनि की गुजारिश पर आयुष्मान भी खुद को रोक नहीं सके और उनके लिए एक बेहतरीन कविता सुनाई। 

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने पैरालंपिक सितारों को किया सलाम

आयुष्मान खुराना, अवनि लेखरा और नवदीप सिंह के साथ मंच पर आए। साथ ही उन्हें लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। आयुष्मान ने कहा, 'आप दोनों वास्तव में दिग्गज हैं। आप दोनों ने एक महान उपलब्धि हासिल की है। हमें प्रेरित करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अवनि लेखरा और नवदीप सिंह के लिए सुनाई खूबसूरत कविता

आयुष्मान खुराना ने बड़ी ही शालीनता के साथ अवनि के अनुरोध को स्वीकार किया। उन्होंने पैरालंपिक एथलीटों और स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम एक कविता भी लिखी, जो इस प्रकार है, 'ये खिलाड़ी कुछ जिंदगी जीकर, और कुछ जिंदगी मरकर आए हैं। हाल ही में विश्व स्तर की श्रेणी में आगे बढ़कर आए हैं। और जिंदगी की चुनौतियों के शिखर पर चढ़कर आए हैं। ये वो लोग हैं दोस्तों जो किस्मत की लकीरों से लड़कर आए हैं।'

Stree 2 Box Office Collection Day 48: 'स्त्री 2' की कमाई पर नहीं लगा ब्रेक, 48वें दिन भी जुटाए लाखों रुपये

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

अवॉर्ड शो में सम्मानित हुए अभिनेता 

जानकारी हो कि हाल ही में आयोजित 'सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स' में अभिनेता आयुष्मान खुराना को 'एंबेसडर फॉर इंडियाज यूथ अवॉर्ड' से नवाजा गया। वहीं, उनकी कविता की बात करें तो यह पैरालंपिक विजेताओं के संघर्ष और जीत से पूरी तरह मेल खाती है। तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितों के बाद भी इन युवाओं ने अपने मनोबल को टूटने नहीं दिया और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत को गौरवान्वित किया। 

Big Cine Expo 2024: क्या फर्जी आंकड़ों के सहारे चल रहा बॉलीवुड?, सिने एक्सपो में गूंजा मुंबई का सबसे बड़ा सवाल

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म 'बधाई हो 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने इच्छा जाहिर की कि वो क्रिकेट पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। अभिनेता की पाइपलाइन में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। इसके साथ वह अपने म्यूजिक करियर को भी साथ लेकर चल रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में वार्नर म्यूजिक इंडिया से हाथ मिलाया है।

Sobhita Dhulipala: 'लव, सितारा' को मिली शानदार प्रतिक्रिया से गदगद हुईं शोभिता धुलिपाला, दर्शकों का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed