'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर कब होगा रिलीज, जानिए सही तारीख; दिखेगी अविनाश-मेधा शंकर की रोमांटिक केमिस्ट्री
Ginny Wedss Sunny 2 Trailer: 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल 'गिन्नी वेड्स सनी 2' इस साल रिलीज होने वाली है। जानिए अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म का ट्रेलर किस तारीख को रिलीज होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'गिन्नी वेड्स सनी 2' 24 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में, फिल्म निर्माताओं ने 'छाप तिलक' और 'ऐ खुदा' गाने रिलीज किए हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। आज फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी आई है।
कब रिलीज होगा 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर 9 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर हैं। फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे अच्छे सहायक कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्माण विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने किया है। प्रशांत झा ने इसे लिखा और निर्देशित भी किया है। फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में रिलीज हुआ गाना
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के निर्माताओं ने हाल ही में 'छाप तिलक' और 'ऐ खुदा' नाम के दो गाने रिलीज किए हैं। दोनों गाने दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। ये गाने फिल्म की कहानी की भावनाओं और रोमांस को दिखाते हैं। गानों में ज्यादातर सनी का किरदार (अविनाश तिवारी) दिखाया गया है।
गानों को लेकर अविनाश और मेधा की राय
अविनाश तिवारी ने 'ऐ खुदा' गाने के बारे में कहा, 'संगीत प्रेम कहानी की धड़कन होता है। यह गाना सनी के गिन्नी के लिए महसूस किए गए पलों को अच्छे से दिखाता है।' मेधा शंकर ने कहा, 'पहला गाना 'छाप तिलक' खुशी से भरा था, जबकि 'ऐ खुदा' हमारे किरदारों के संवेदनशील पक्ष को दिखाता है।'
'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल
'गिन्नी वेड्स सनी 2' 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का दूसरा भाग है। उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। अब 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नई जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में रोमांस और कॉमेडी दोनों देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: राम रूप में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, बहन श्वेता ने शेयर की एआई से बनी तस्वीरें, यूजर ने लिखा, 'श्री राम के..'..