{"_id":"592d6d1f4f1c1bdf15bdc06d","slug":"avika-gaur-and-manish-raisinghan-attend-cannes-to-promote-their-film-i-me-myself","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म के प्रमोशन के लिए साथ में कांस पहुंचे मनीष और अविका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म के प्रमोशन के लिए साथ में कांस पहुंचे मनीष और अविका
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 30 May 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
अविका गौर और मनीष रायसिंघानी
'बालिका वधु' और 'ससुराल सिमर का' फेम अविका गौर अपने को-स्टार मनीष रायसिंघानी के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं। अविका और मनीष अपनी शॉर्ट फिल्म 'आई, मी, मायसेल्फ' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। यहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। ये फिल्म एक सोशल ड्रामा है जिसमें अविका गौर ने लीड रोल निभाया है।
विज्ञापन
इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक जवान लड़की अपने डर और खतरों का सामना कर, आगे बढ़ती है। इसे अविका ने खुद लिखा है और मनीष ने इसे एडिट और डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
ये दोनों दूसरी बार कांस में साथ नजर आए। इससे पहले भी इन दोनों ने साथ में कांस में शिरकत की थी। इस बार अविका और मनीष काले रंग के कपड़ों में दिखे। अविका ने जहां काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं मनीष काले रंग के सूट बूट में नजर आए।
विज्ञापन
मनीष ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। अविका और मनीष अक्सर ही साथ में नजर आते हैं। यहां तक कि इनके लव-अफेयर की खबरें तक सामने आ चुकी हैं लेकिन दोनों ने ही इन खबरों से साफ इनकार किया है और कहा कि हम बस अच्छे दोस्त हैं।