{"_id":"5927b95c4f1c1b6011536c5e","slug":"at-the-trailer-launch-of-tubelight-salman-khan-comments-on-baahubali-2-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली 2' की सक्सेस को लेकर सलमान ने कही ऐसी बात, अब क्या करेंगे प्रभास ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली 2' की सक्सेस को लेकर सलमान ने कही ऐसी बात, अब क्या करेंगे प्रभास ?
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 26 May 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां इस वक्त सभी फिल्म एक्टर और डायरेक्टर 'बाहुबली 2' की सक्सेस का मंत्र जानने में लगे हैं वहीं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। सलमान खान 'बाहुबली 2' की सफलता का बिलकुल भी प्रेशर नहीं ले रहे हैं।
सलमान ने कल रात मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान उनसे 'बाहुबली 2' को लेकर कई सवाल पूछे गए जिसका जवाब सलमान ने बड़ी सहजता से जवाब दिया।
सलमान ने कहा कि 'बाहुबली 1 और 2' की रिलीज में 4 साल का अंतर है। इस दौरान वो कई फिल्में लेकर आ चुके हैं और अब 'ट्यूबलाइट' लेकर आ रहे हैं। सलमान ने कहा, 'बाहुबली 1 के बाद हम 'बजरंगी भाईजान' लेकर आए जिसने अच्छी कमाई की थी। अब हम 'ट्यूबलाइट' लेकर आ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि ये भी अच्छी कमाई करेगी। मैंने 'बाहुबली' नहीं देखी है लेकिन ये एक सुपरहिट फिल्म है।'
विज्ञापन
सलमान खुद तो फिल्म की सक्सेस का प्रेशर नहीं ले रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि उनके प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के सीईओ अमर बुटाला को इसकी टेंशन जरूर होगी।
सलमान के इस बयान से तो लग रहा है कि वह कहना चाह रहे हैं कि उन्होंने भी 'बाहुबली' जितनी कमाई कर ली है। 'बाहुबली 1' साल 2015 में रिलीज हुई थी और 'बाहुबली 2' अभी 28 अप्रैल को रिलीज हुई है। इन दो सालों के अंतराल में सलमान की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और चौथी 23 जून को रिलीज होने जा रही है। उनकी 'बजरंगी भाईजान', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अगर तीनों फिल्मों के कलेक्शन को मिला लिया जाए तो ये आंकड़ा 1500 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में सलमान का अपनी फिल्मों पर गुरूर तो बनता ही है।
देखिए 'ट्यूबलाइट' फिल्म का ट्रेलर-

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन