फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan 'Dangal' May Surpass Prabhas 'Baahubali 2' All Time Box Office Collection

'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है आमिर की 'दंगल', बचा सिर्फ 38 करोड़ का फर्क

Fri, 26 May 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 26 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan 'Dangal' May Surpass Prabhas 'Baahubali 2' All Time Box Office Collection
'दंगल' और 'बाहुबली 2' फिल्म
'बाहुबली 2' अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस का इकलौती बाहुबली बन के ऊभरी थी। फिल्म ने मात्र नौ दिनों में ही 1000 करोड़ की कमाई कर दुनिया भर में ये आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी। साथ ही ये सबसे पहले 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गई है लेकिन अब इस कड़ी टक्कर मिल रही है। प्रभास की फिल्म के इस रिकॉर्ड को और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड के हानिकारक बापू तोड़ने जा रहे हैं। आमिर खान की 'दंगल' जल्द ही 'बाहुबली 2' की कमाई को पार कर सकती है।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक रमेश बाला ने दोनों फिल्मों की कुल कमाई का आंकड़ा जाहिर किया। आमिर खान की 'दंगल' की कुल कमाई 1,548 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं 'बाहुबली 2' का टोटल बिजनेस 1,586 करोड़ है। 'दंगल' कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' से केवल 38 करोड़ से पीछे है। आमिर की फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई में सबसे ज्यादा योगदान चीन का है। फिल्म को चीन में रिलीज हुए सिर्फ 20 दिन हुए हैं और कमाई 700 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है।
विज्ञापन

 


वहीं बात करें 'बाहुबली 2' की तो फिल्म ने केवल भारत में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने हिंदी में 481 करोड़ कमा लिए हैं वहीं तेलुगू, तमिल और मलयालम में फिल्म की कुल कामई 520 करोड़ हो गई है। वैसे 'बाहुबली 2' की कमाई इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है। फिल्म का अभी चीन में रिलीज होना बाकी है। मेकर्स को उम्मीद है कि 'बाहुबली 2' को भी चीन में दंगल जितना ही प्यार मिलेगा। 'बाहुबली 2' चीन में जुलाई में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed