फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashish Vidyarthi Reaction on Aar Ya Paar Disney Hotstar and Paresh Rawal Son Aditya says he is talent actor

Ashish Vidyarthi: इस वजह से आशीष विद्यार्थी ने ठुकरा दी थी 'आर या पार'? फिर यूं हुए तैयार

Fri, 30 Dec 2022 06:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Dec 2022 06:06 PM IST
सार

आशीष विद्यार्थी अपने किरादरों को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। 'आर या पार' करने के लिए पहले उन्होंने मना कर दिया था।
 

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi Reaction on Aar Ya Paar Disney Hotstar and Paresh Rawal Son Aditya says he is talent actor
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आशीष विद्यार्थी की गिनती शानदार एक्टर्स में होती है। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, मराठी, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं की 250 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्हें नेगेटिव किरदारों के लिए खासतौर से जाना जाता है। आशीष विद्यार्थी हाल ही में वेब सीरीज 'आर या पार' में नजर आए हैं। यह सीरीज आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी मुख्य किरदार में हैं। हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने 'आर या पार' में अपने और आदित्य रावल के रोल को लेकर कई दिलचस्प बातें साझी की हैं।

विज्ञापन


आशीष विद्यार्थी अपने किरादरों को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। 'आर या पार' करने के लिए पहले उन्होंने मना कर दिया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्टर ने खुद यह जानकारी दी। आशीष विद्यार्थी ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने गोल्डी बहल के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। आशीष का कहना है, ' जब मुझे ऑफर मिला तो मुझे स्टोरी पसंद आई, लेकिन सीरीज में अपना पार्ट मुझे पसंद नहीं आया।' इसके बाद आशीष ने कहा कि शुरुआत में उनका किरादर जिस तरीके से लिखा गया वह उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने आगे बताया, 'गोल्डी ने मुझे अप्रोच किया और मैंने उन्हें भी यही कहा। इसके बाद उन्होंने इस पर और काम किया। इसके बाद उन्होंने जिस तरह मेरे किरदार को तराशा, मुझे अच्छा लगा और तब मैंने हां कही।'
विज्ञापन

Uunchai On OTT: इस दिन होगा ऊंचाई का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, ZEE5 ने दिया नए साल का तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज  में आशीष बड़े कॉर्पोरेट जगत के नेगेटिव रोल में हैं, जो अपना काम पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और कोई भी कीमत चुका सकता है। बातचीत के दौरान आशीष विद्यार्थी से पूछा गया कि वे डार्क किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इनमें से किसी का उन पर नकारात्मक असर हुआ है? इस पर उन्होंने कहा,'नहीं। यह पेशेवर एक्टर के किरदार हैं। मैंने अपने किरदार अदा किए हैं।' आशीष विद्यार्थी का कहना है,'मैं नेगेटिव या पॉजिटिव रोल सोचकर नहीं प्ले करता, मैं किसी शख्स का किरदार अदा करता हूं। मैं वही करता हूं जो उस शख्स ने किया है। मैं इसी विश्वास के साथ काम करता हूं। इसके बाद कुछ ऐसा नहीं होता कि हम उस किरदार को घर लेकर जाते हों।'
The Legend of Maula Jatt: भारत में कब रिलीज होगी 'मौला जट्ट?' जानें इस मामले में नया अपडेट

सीरीज में आदित्य रावल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए आशीष विद्यार्थी ने कहा, 'वह बेहद प्रतिभाशाली एक्टर है। उनकी आंखों में दिखता है कि वो कुछ करना चाहते हैं। वह सिर्फ अपने पिता के नाम पर नहीं हैं। मैंने उनके अंदर एक बेहद मेहनती एक्टर देखा है। उनके अंदर प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है। वो बढ़ेंगे आगे।' हालांकि, आशीष विद्यार्थी ने आदित्य और परेश रावल की तुलना भी की और बोले-'आदित्य की आंखें परेश भाई के जैसी हैं। मैंने उसके भीतर काम करने की ललक देखी है।'
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- भाभी जी शर्म करो...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed