{"_id":"6524c78a7d483cf91801be69","slug":"as-per-reports-nayanthara-to-join-ranveer-singh-and-sanjay-leela-bhansali-ambitious-project-baiju-bawra-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में नजर आएंगी नयनतारा? आलिया भट्ट को करेंगी रिप्लेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में नजर आएंगी नयनतारा? आलिया भट्ट को करेंगी रिप्लेस
Tue, 10 Oct 2023 09:15 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 10 Oct 2023 09:15 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नयनतारा को संजय लीला भंसाली की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'बैजू बावरा' में लिए जाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में धांसू आगाज किया है। उन्होंने पुलिस ऑफिसर नर्मदा राय का रोल अदा किया है। फिल्म में अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने में नयनतारा पूरी तरह कामयाब रही हैं। दर्शक अब उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म के इंतजार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार जल्द पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
निभाएंगी अहम रोल
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नयनतारा को संजय लीला भंसाली की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'बैजू बावरा' में लिए जाने पर विचार चल रहा है। इस म्यूजिकल पीरियड ड्रामा फिल्म में वह अहम किरदार अदा करती नजर आ सकती हैं। खबर के मुताबिक 'बैजू बावरा' में एक अहम रोल अदा करने के लिए नयनतारा से बातचीत की गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
PAW Patrol The Mighty Movie Review: सुपरहीरो के नाम पर छलावा, बच्चों को ही पसंद नहीं आई फिल्म
विज्ञापन
नयनतारा ने नहीं दी रजामंदी?
वहीं, आलिया भट्ट फीमेल लीड की भूमिका में नजर आ सकती हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक नयनतारा आलिया भट्ट को रिप्लेस नहीं कर रही हैं। इसकी बजाय, नयनतारा को रणवीर और आलिया के साथ ही इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार अदा करने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, नयनतारा ने अभी किसी तरह की डील नहीं की है।
Guthlee Ladoo: 'गुठली लड्डू' के मेकर्स और सीबीएफसी के खिलाफ नोटिस जारी, जातिवादी शब्द के इस्तेमाल पर मचा बवाल
मार्च में हुई थी भंसाली से मुलाकात
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन इस साल मार्च में संजय लीला भंसाली से मिले थे। दोनों ने इस प्रोजेक्ट में साथ काम करने की संभावनाओं को लेकर बात की थी। अगर सभी चीजें प्लानिंग के मुताबिक आगे बढ़ती हैं, तो नयनतारा 'बैजू बावरा' में रणवीर और आलिया भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं।
Akshay Kumar: पान मसाला विज्ञापन से फिर जुड़े अक्षय कुमार? पोस्ट कर अभिनेता ने ही दे दिया करारा जवाब