अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी के बीच के रिश्ते ठीक नहीं हैं। 'मुंबई मिरर' की खबर के मुताबिक अर्जुन की बीवी मेहर इन दिनों वकील मृणालिनी के संपर्क में हैं। दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं और आपसी सहमति से तलाक ले सकते हैं।
इससे पहले भी दोनों में मनमुटाव होने की खबर सामने आईं हैं मगर अर्जुन ने इन खबरों को कोरी बकवास कहा बताया और मीडिया को बेबुनियाद खबरें ना फैलाने के लिए भी कहा। तब मिड डे में छपी अपनी तलाक की खबरों पर अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर एतराज जताया था।
अर्जुन रामपाल ने साल 1999 में पूर्व मिस वर्ल्ड और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। अर्जुन और माहिरा की दो बेटियां माहिरा और मायरा हैं।
अर्जुन रामपाल और सुजैन खान में बढ़ रही है नजदीकी
सुजैन खान और अर्जुन रामपाल को बॉलीवुड में अच्छा दोस्त माना जाता है। सुजैन का ऋितिक से अलगाव हो चुका है। इसके बाद से अर्जुन और सुजैन के बीच अफेयर की खबरें लगातार आता रही हैं।
तलाक की खबरों पर अर्जुन की सारी सफाई के बादजूद उनकी बावी का तलाक मामलों की मशहूर वकील मृणालिनी से लगातार मिलना और बांद्रा में उनकी बीवी की तरफ से फाइल की गई याचिका से ये साफ है कि 17 साल चल रहा ये रिश्ता अब बेहद नाजुक मोड़ पर है।