{"_id":"67646e1b07ebbf745e0099c5","slug":"arjun-kapoor-opened-up-about-his-personal-and-professional-struggles-he-faced-the-last-few-years-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: 'लोग चाहते थे कि मैं असफल हो जाऊं', अर्जुन कपूर का बड़ा दावा, बोले- ट्रोलिंग का पड़ा गलत असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: 'लोग चाहते थे कि मैं असफल हो जाऊं', अर्जुन कपूर का बड़ा दावा, बोले- ट्रोलिंग का पड़ा गलत असर
Fri, 20 Dec 2024 12:34 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:34 AM IST
सार
रोहित शेट्टी की निर्देशित 'सिंघम अगेन' में काम करने को लेकर अर्जुन कपूर बोले, "मुझे बहुत खुशी हुई जब रोहित सर ने मुझे बताया कि लोग अब मेरे बारे में बात कर रहे हैं और फिल्म के प्रति मेरी जिम्मेदारी को पहचान रहे हैं।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor
विस्तार
'इश्कजादे' से दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, अभिनेता अपनी फिल्मों को लेकर ट्रोलिंग का भी शिकार होते हैं। अर्जुन कपूर के करियर में कई फ्लॉप फिल्में रही हैं। ऐसे में अब अभिनेता ने नेगेटिविटी फेस करने पर खुलकर बात की है और कहा है कि लोग चाहते हैं कि वह फेल हो जाएं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
ट्रोलर्स को अर्जुन का जवाब
रोहित शेट्टी की निर्देशित 'सिंघम अगेन' में काम करने को लेकर अर्जुन कपूर बोले, "मुझे बहुत खुशी हुई जब रोहित सर ने मुझे बताया कि लोग अब मेरे बारे में बात कर रहे हैं और फिल्म के प्रति मेरी जिम्मेदारी को पहचान रहे हैं। यह एक शानदार पल था क्योंकि लंबे समय से लोग चाहते थे कि मैं असफल हो जाऊं। लोगों से मेरा मतलब है कि जो लोग ट्रोल करते हैं, उन लोगों ने मुझे आसान टारगेट की तरह देखा है।"
.यह खबर भी पढ़ें:
विज्ञापन
लोगों ने लगाया यह अनुमान
अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि लोगों ने खुद से अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि मेरी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं तो मुझे कामकरना पसंद नहीं है या सुधार करने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। लोग का कहना है कि मैं अभिनेता बनने लायक नहीं हूं। लोगों की इन बातों का मुझपर और मेरी हेल्थ पर काफी असर पड़ा था। इसके बाद मुझे समझ आया कि लोगों के लिए मैं एक सॉफ्ट टारगेट हूं, जिसके बारे में लोग कुछ भी कह सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:Tamil Director Shankar Dayal Death: तमिल निर्देशक शंकर दयाल का निधन, 47 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
असफल हो रहीं फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। पिछले कुछ सालों में अर्जुन के लिए मुश्किल समय रहा है, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफ़िस और क्रिटिक्स पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहीं। 2021 में सरदार का ग्रैंडसन और भूत पुलिस, 2022 में एक विलेन रिटर्न्स और 2023 में कुत्ते और द लेडी किलर जैसी फिल्मों को रिलीज होने पर ठंडी प्रतिक्रिया मिली।

Girls Will Be Girls Review: बेटी के बॉयफ्रेंड से दिल बहलाने की कोशिश करती मां, अली फजल की कंपनी की पहली कहानी