फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor introduces fans to his new friend, shares pictures and Ranveer Singh reacts

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने फैंस से मिलाया 'खास दोस्त'!, रणवीर सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया

Mon, 31 Jan 2022 08:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 31 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने नयी बाइक खरीदी है। जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो अब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Arjun Kapoor introduces fans to his new friend, shares pictures and Ranveer Singh reacts
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने नयी बाइक खरीदी है। जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो अब वायरल हो रही हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बाइक में बैठकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


अर्जुन कपूर ने खरीदी डुकाटी स्क्रैम्बलर बाइक
अर्जुन कपूर ने अपनी डुकाटी स्क्रैम्बलर बाइक की झलक दिखाई है। उन्होंने बाइक के साथ कई मोनोक्रोम तस्वीरें साझा की हैं। अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा “मेरे नए दोस्त से मिलने के लिए राइट स्वाइप करें। मैं आमतौर पर वीकेंड पर उससे मिलने की कोशिश करता हूं।" डुकाटी इंडिया हैंडल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "खुशी है कि आपने उस पर सही स्वाइप किया!"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाइक की कीमत पर करीब 13 लाख रुपये है। अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म इश्कजादे में केवल येजदी के साथ बाइक चलाना शुरू किया था। इस फिल्म से पहले उन्होंने बाइक की सवारी नहीं की थी। रणवीर सिंह ने उनकी इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए उफ्फ लिखा। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा के साथ भी अक्सर स्पॉट होते रहते हैं और उनके साथ तस्वीरें साझा करते हैं। अर्जुन कपूर अभिनेत्री दिशा पटानी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह द लेडीकिलर नाम की फिल्म में भी दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed