{"_id":"63ad0db042dfb6133d5b22f5","slug":"arijit-singh-concert-in-kolkata-cancelled-bjp-amit-malviya-says-reason-he-sang-gerua-in-front-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता
Thu, 29 Dec 2022 10:20 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:20 AM IST
सार
अरिजीत सिंह का कोलकाता में होने वाला कॉन्सर्ट एक सरकारी निकाय द्वारा रद्द कर दिया गया है। ऐसा होने के बाद अब इस विवाद पर एक भाजपा नेता ने बयान दिया है, जिसने इसमें एक राजनीतिक रंग जोड़ दिया है।
विज्ञापन
अमित मालवीय, अरिजीत सिंह
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में अपनी दर्द भरी आवाज से एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह वैसे तो अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन इस समय गायक अरिजीत सिंह एक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। अरिजीत सिंह का कोलकाता में होने वाला कॉन्सर्ट एक सरकारी निकाय द्वारा रद्द कर दिया गया है। ऐसा होने के बाद अब इस विवाद पर एक भाजपा नेता ने बयान दिया है, जिसने इसमें एक राजनीतिक रंग जोड़ दिया है। दरअसल, भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप ममता सरकार पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Urfi Javed: तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उसने धोखा दिया होगा लेकिन
विज्ञापन
भाजपा के अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि अरिजीत सिंह का शो रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्होंने ममता बनर्जी के सामने शाहरुख खान का गाना 'गेरुआ' गाया और वह इससे डर गई हैं। मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, 'अमिताभ बच्चन ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए जगह कम होने की बात कही थी। अरिजीत सिंह जिन्होंने मंच पर ममता बनर्जी के साथ रंग दे तू मोहे गेरुआ गाया था को अब पता लगा है कि इको पार्क में उनका शो एचआईडीसीओ एक सरकारी निकाय डब्ल्यूबी द्वारा रद्द कर दिया गया है।'
विज्ञापन
Ramanand Sagar: 'रामायण' के लिए जान देने को तैयार थे रामानंद, पाकिस्तान के जिक्र के बिना अधूरा है यह किस्सा
पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि अरिजीत सिंह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि जी-20 कार्यक्रम भी उसी क्षेत्र में निर्धारित है। फिरहाद हाकिम ने कहा, 'भारत की जी-20 की अध्यक्षता को चिह्नित करने वाला कार्यक्रम इको पार्क के ठीक सामने कन्वेंशन हॉल में होगा। कई विदेशी गणमान्य लोगों के उस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। अरिजीत सिंह के शो के लिए भारी भीड़ इकट्ठा होती और इसे संभालना मुश्किल होता। पुलिस को लगा कि इतना बड़ा आयोजन करने से कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है। इसी वजह से उनका शो कैंसिल किया गया है।'
Twinkle Khanna: ट्विंकल की मां ने अक्षय के सामने रखी थी बेटी के साथ लिव इन में रहने की शर्त, जानिए क्या थी वजह
आपको बता दें, अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट 18 फरवरी को होने वाला था लेकिन अब सरकार ने कहा है कि शो को कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान का एक शो भी उसी स्थान पर 20 जनवरी को आयोजित किया जाना है।
Rozlyn Khan: कैंसर से जंग लड़ रहीं ‘सविता भाभी’ का छलका दर्द, बोलीं- पिछले जन्म का पाप कह लोग मारते थे ताने