फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma statue in Madame Tussaud Museum Singapore

शाहरुख-अमिताभ के बाद मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखा अनुष्का शर्मा का अलग अंदाज

Mon, 19 Nov 2018 07:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma statue in Madame Tussaud Museum Singapore
Anushka Sharma - फोटो : amar ujala
अपनी फिल्मों से लगातार हिंदी सिनेमा में अपनी स्थिति मजबूत कर रहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शोहरत को अब मैडम तुसाद म्यूजियम ने सलाम किया है। अनुष्का शर्मा की मोम की बनी प्रतिमा सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई गई है। इसी के साथ ही वह इस म्यूजियम में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन


अनुष्का की इस आदमकद प्रतिमा के हाथ में फोन भी है, प्रतीत होता है कि जैसे वो आने वाले दर्शकों को अपने साथ सेल्फी खींचने का न्यौता देती है। इस फोन से खींची गई तस्वीरें यहां आने वाले दर्शक डिजिटल तरीके से अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं। सिंगापुर म्यूजियम में लगीं सारी प्रतिमाओं में से अनुष्का की प्रतिमा इकलौती है जिसमें ये खास फीचर रखा गया है।  
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा की इस साल अब तक दो फिल्में परी और सुई धागा रिलीज हो चुकी हैं और इन फिल्मों में अनुष्का को अपने अभिनय को लेकर काफी वाहवाही भी मिली है। अगले महीने उनकी शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो रिलीज होने जा रही है, जिसमें वह एक बहुत ही अनोखे किरदार में पूरी फिल्म में व्हील चेयर पर बैठी नज़र आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed