फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka and Sonam not unsightly put to AIB show

अनुष्का-सोनम को भद्दा नहीं मजेदार लगा 'एआईबी'

Fri, 06 Feb 2015 11:45 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
Anushka and Sonam not unsightly put to AIB show
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विवादित शो एआईबी रोस्ट का जमकर बचाव किया। मुंबई में हुए इस शो में अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर दोस्त विराट कोहली को लेकर भी जमकर चुटकुले कसे गए और दोनों का मज़ाक़ उड़ाया गया।
विज्ञापन


लेकिन अनुष्का को ये सब भद्दा नहीं बल्कि मज़ेदार लगा। अपनी फ़िल्म 'एनएच-10' के फ़र्स्ट लुक लॉन्च पर पहुंची अनुष्का शर्मा से जब मीडिया ने पूछा कि महिलाओं को लेकर शो में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया क्या वो आपत्तिजनक नहीं है।
विज्ञापन


अनुष्का का जवाब था, "वो आपका नज़रिया हो सकता है। मेरा नज़रिया कुछ और है। मेरे हिसाब से शो में स्वस्थ हास्य था और वो मज़ेदार था।"

अनुष्का ने कहा शो पर बेकार का हंगामा

Anushka and Sonam not unsightly put to AIB show

एआईबी से जुड़े सवालों पर अनुष्का ने कहा कि "लेकिन ये मेरा सोचना है। आप भी शो के लिए अपनी प्रतिक्रिया देने को स्वतंत्र है। यही तो लोकतंत्र की ताक़त है कि हर कोई अपने विचार खुलकर सामने रख सकता है।"

अनुष्का के मुताबिक़, शो को लेकर बेकार का हंगामा मचाया जा रहा है और भारत में दूसरे ज़्यादा अहम मुद्दे हैं चर्चा करने के लिए।

सोनम और आलिया भी हैं एआईबी के पक्ष में

Anushka and Sonam not unsightly put to AIB show

गुरुवार को एक पत्रिका से जुड़े कार्यक्रम में पहुंची सोनम कपूर से जब शो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि शो को लेकर उन्हें जो कहना था वो उन्होंने ट्वीट कर दिया है और उसे डिलीट भी नहीं किया है।

अपने ट्वीट में सोनम ने कथित तौर पर शो का समर्थन किया था। हालांकि सोनम का ट्वीट उनके ट्विटर हैंडल से नदारद दिखा।

मुंबई में एआईबी रोस्ट का ये शो यूट्यूब पर बहुत देखा गया और इसमें इस्तेमाल की गई भाषा को कई लोगों ने बेहद 'भद्दा और अश्लील' कहा।

शो में करण जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की भाषा को बेहद 'आपत्तिजनक' कहा गया और इनके जोक्स को 'अश्लील' भी क़रार दिया गया।

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के सदस्य के कारण बढ़ा मामला

Anushka and Sonam not unsightly put to AIB show

शो देखने वालों में सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट जैसी हीरोइन थीं जिन्हें इन तमाम चुटकुलों पर ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगाते देखा गया। सेंसर बोर्ड के सदस्य फ़िल्मकार अशोक पंडित ने शो की कड़ी आलोचना की थी।

हालांकि इस शो को सोशल मीडिया पर ख़ासा समर्थन भी मिला और शो की आलोचना करने वालों को अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला करने वाला बताया गया। हालांकि तमाम विवाद के बाद एआईबी की टीम ने शो को यूट्यूब से हटा लिया था।

एआईबी की टीम ने एफबी पर लिखा खुला ख़त

Anushka and Sonam not unsightly put to AIB show

एआईबी की टीम ने फ़ेसबुक पर एक खुला ख़त भी लिखा जिसमें कहा गया कि उनके शो में सिर्फ़ हास्य की दृष्टि से चुटकुले कहे गए थे। इससे ज़्यादा उऩका मक़सद कुछ भी नहीं था।

लेकिन शो को हटाने का फ़ैसला इसलिए लिया गया क्योंकि ये मामला जितना तूल पकड़ चुका है उतनी चर्चा का ये हक़दार नहीं था।

एआईबी की टीम ने लिखा कि हम इस विवाद का एक ख़ुशनुमा माहौल में समाधान चाहते हैं और चाहते हैं कि इस छोटी सी बात को भूलकर लोग ज़्यादा बड़ी बातों पर फ़ोकस करें जैसे विश्व कप क्रिकेट 2015।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed