फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupriya Goenka Tridha Choudhury Tushar Pandey will seen in Prakash Jha Ashram

प्रकाश झा ने बसाया नया ‘आश्रम’, बॉबी देओल के बाद साथ मिला इन दमदार युवा कलाकारों का

Mon, 30 Dec 2019 04:06 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 30 Dec 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Anupriya Goenka Tridha Choudhury Tushar Pandey will seen in Prakash Jha Ashram
prakash jha - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की आने वाली वेब सीरीज ‘आश्रम’ में हिंदी, बंगाली और तेलुगू फिल्मों के दमदार युवा कलाकार नजर आएंगे। निर्देशक प्रकाश झा इससे पहले अभिनेता बॉबी देओल को भी अपनी सीरीज में मुख्य किरदार के लिए साइन कर चुके जो इस सीरीज में एक साधु के किरदार में दिखेंगे।

विज्ञापन


अपहरण, राजनीति, मृत्युदंड जैसी सफल फिल्में देने वाले निर्देशक प्रकाश झा अब खुद को डिजिटल समय के मुताबिक ढालने में व्यस्त हैं। वेब सीरीज 'आश्रम' से वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखेंगे। सूत्रों की मानें तो इस सीरीज की शूटिंग अगले दो महीने में पूरी हो जाएगी और अगले साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रोजेक्ट पर पूरा काम खत्म होने की सम्भावना है।
विज्ञापन


डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरुआत करने को लेकर प्रकाश झा कहते हैं, 'हमारा समाज अब हाईटेक हो रहा है। उसी के हिसाब से फिल्मों के निर्माण की तकनीक में भी बदलाव हो रहे हैं। टीवी और सिनेमाघरों में जाने के लिए लोगों के पास अब समय ही नहीं रहा है। सभी अब सब कुछ अपने स्मार्टफोन पर ही चाहते हैं। अब वेब सीरीज का समय है। बदलते समय को ध्यान में रखते हुए डिजिटल सिनेमा पर फोकस किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Anupriya Goenka Tridha Choudhury Tushar Pandey will seen in Prakash Jha Ashram
Anupriya Goenka - फोटो : file photo

इस सीरीज में मुख्य महिला किरदार अनुप्रिया गोयनका निभा रही हैं। अनुप्रिया इससे पहले फिल्म पद्मावत में दिख चुकी हैं। हाल में रिलीज हुई वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 में वह इंस्पेक्टर सरताज सिंह की पत्नी के किरदार में थीं।

सीरीज में अभिनेत्री त्रिधा चौधरी और तुषार पांडे के भी अहम किरदार हैं। त्रिधा इससे पहले बंगाली और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और इन दिनों रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ में व्यस्त हैं। वहीं अगर तुषार पांडे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छिछोरे’ में नजर आए थे। इससे पहले वह ‘पिंक’ और ‘फैंटम’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed