फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Visit Late Singer Asha Bhosle House And Pays Her Tribute Says Her Songs Playing Softly In My Heart

‘ऐसी मुलाकातें सुकून देती हैं’, आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने सिंगर के घर पहुंचे अनुपम खेर; साझा की तस्वीर

Sat, 18 Apr 2026 09:09 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 18 Apr 2026 09:09 PM IST
सार

Anupam Kher Pays Tribute To Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन के लगभग एक हफ्ते बाद अनुपम खेर ने सिंगर के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जानिए इस दौरान अभिनेता ने सिंगर के लिए क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Anupam Kher Visit Late Singer Asha Bhosle House And Pays Her Tribute Says Her Songs Playing Softly In My Heart
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री का हर इंसान दुखी और आहत है। अब अभिनेता अनुपम खेर आज दिग्गज गायिका के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने शेयर की पोस्ट
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के बेटे और पोती जनाई भोसले के साथ एक तस्वीर साझा की। इसमें तीनों लोग आशा भोसले की एक तस्वीर के साथ खड़े हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ‘सुकून देने वाली आवाज! आज महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके घर गया। घर में गहरी शांति छाई हुई थी।

विज्ञापन


ऐसी शांति जो कुछ कहती है। फिर भी, उस शांति में कहीं न कहीं, मुझे ऐसा लग रहा था मानो उनकी गुनगुनाहट सुनाई दे रही हो। उनकी आवाज हर कोने में, हर याद में गूंज रही थी। उनके बेटे आनंद, बहू अनुजा और उनकी पोती और सबसे अच्छी दोस्त जनाई भोसले से मिला। स्नेही, विनम्र… अपनी विरासत को शांत शक्ति के साथ आगे बढ़ा रही हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आशा भोसले अमर रहें
पोस्ट में अनुपम खेर ने आगे लिखा, ‘कभी-कभी ऐसी मुलाकातें सिर्फ शोक ही नहीं दिलातीं, बल्कि आपको सुकून भी देती हैं। भले ही कुछ पल के लिए ही सही। मैं चुपचाप वहां से चला गया, लेकिन उनके गीत मेरे दिल में धीरे-धीरे गूंज रहे थे। आशा भोसले अमर रहें।’ 


View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


Anupam Kher Visit Late Singer Asha Bhosle House And Pays Her Tribute Says Her Songs Playing Softly In My Heart
दिवंगत गायिका आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
92 साल की उम्र में हुआ आशा भोसले का निधन
आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में कई अंगों के फेल होने के कारण हो गया था। इससे एक दिन पहले 11 अप्रैल को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से संगीत और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed