Anupam Kher: दर्शन करने 300 साल पुराने हनुमान मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, बोले- पूजा करके मन को सुखद अनुभूति हुई
सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाले अनुपम खेर ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद के 300 साल पुराने कैंप हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए।
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अभिनय के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। अक्सर वे पोस्ट के जरिए खुद से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए बताया कि उन्होंने अहमदाबाद के 300 साल पुराने कैंप हनुमान मंदिर का दौरा किया।
Bollywood Actress: तलाक के बाद इन हसीनाओं ने दूसरी शादी से किया तौबा, अकेले जी रही हैं खुशहाल जिंदगी
साझा किए गए वीडियो में अभिनेता को मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए और प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मंदिर में दिव्य मूर्तियों की झलक भी देखी जा सकती है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कल अहमदाबाद में 300 साल पुराने कैंप हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। यहां पूजा करके मन को बहुत सुखद अनुभूति हुई। शक्ति भी मिली। आपके और आपके परिवार के लिए भी प्रार्थना की। जय हनुमान। बजरंग बली की जय। पवनसुत हनुमान की जय।" श्री कैंप हनुमान मंदिर देश के सबसे बड़े हनुमान मंदिरों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम इन दिनों अपनी आगामी 'तन्वी द ग्रेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका निर्देशन वे खुद ही कर रहे हैं। करीब दो दशक के बाद वे किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ओम जय जगदीश नाम की फिल्म बनाई थी, जिसमें अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। उनकी अन्य आगामी फिल्मों की बात करें तो वे अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो...इन दिनों मेंं दिखने वाले हैं। वहीं, इमरजेंसी में भी वे अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कंगना रणौत ने किया है।
Samantha Ruth Prabhu Birthday: राम चरण की पत्नी उपासना ने दी सामंथा को जन्मदिन की बधाई, लिखा- हॉटेस्ट मम्मी...