फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Talks about sequel of Neeraj Pandey directed Akshay Kumar film Special 26 says it will happen soon

Special 26: अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26' का आएगा सीक्वल? अनुपम खेर ने किया खुलासा

Tue, 05 Sep 2023 10:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Sep 2023 10:09 AM IST
सार

अनुपम खेर ने हाल ही में खुलासा किया कि 'स्पेशल 26' के सीक्वल से जुड़ा सवाल, उन सवालों में से एक है जो वह कई सालों से नीरज पांडे से पूछना चाहते हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher Talks about sequel of Neeraj Pandey directed Akshay Kumar film Special 26 says it will happen soon
स्पेशल 26-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2013 में अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' आई थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल समेत कई अन्य सितारे नजर आए। फैंस काफी वक्त से इस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इसके दूसरे भाग को लेकर किसी तरह की कोई खबर नहीं आई है। इस बीच हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने इसके सीक्वल का संकेत दिया है। 

विज्ञापन


नीरज पांडे से कर चुके हैं सवाल
अनुपम खेर ने खुलासा किया कि 'स्पेशल 26' के सीक्वल से जुड़ा सवाल, उन सवालों में से एक है जो वह कई सालों से नीरज से पूछना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि जब भी वह इस सवाल को पूछने की कोशिश करते हैं तो नीरज पांडे इसे टाल ही देते हैं और नजरअंदाज करने लगते हैं। अनुपम खेर ने कहा कि वह खुद 'स्पेशल 26' का सीक्वल बनाने के लिए नीरज पांडे के पीछे पड़े हैं।
विज्ञापन

Bambai Meri Jaan Trailer: ओटीटी पर ‘शक्ति’ का एक और संस्करण, अंडरवर्ल्ड और पुलिस में अटकी ‘बंबई मेरी जान’
विज्ञापन
विज्ञापन


जताई सीक्वल बनने की उम्मीद
अनुपम खेर ने आगे कहा कि नीरज पांडे अपने वेब शो के कई सीजन बना रहे है, उन्हें 'स्पेशल 26' का भी सीक्वल बनाना चाहिए, क्योंकि यह फिल्म एक सीक्वल की हकदार है। अनुपम खेर ने मजाक में यह भी कहा कि लगता है नीरज इसके सीक्वल को लेकर बहुत उत्साहित नहीं हैं। हालांकि, वह खुद काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही सीक्वल बने।
Bollywood: शिक्षा का असली महत्व समझाती हैं ये फिल्में, मनोरंजन करने के साथ गंभीर मुद्दों पर भी उठाए सवाल

नीरज पांडे की फिल्म के लिए हो जाते हैं तुरंत तैयार
बता दें कि नीरज पांडे के साथ अनुपम खेर कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। इनमें 'ए वेडनसडे', 'बेबी', एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, अय्यारी जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुपम खेर का कहना है कि जब भी नीरज पांडे उनसे किसी किरदार के लिए बात करते हैं तो वह बिना देर किए हां बोल देते हैं। 
Sanjay Dutt: 'खलनायक' के इस गाने में संजय दत्त को घाघरा पहनने पर सुभाष घई ने किया था मजबूर, एक्टर ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed