Anupam Kher: 'यूएसए वर्सेज राज' बुक का अनुपम ने किया अनावरण, फिल्म में ये चर्चित एक्टर निभाएगा लीड रोल
अनुपम खेर और तुषार कपूर ने पद्मश्री विजेता डॉ. राज बोथरा की किताब 'यूएसए वर्सेज राज' का अनावरण किया। इस किताब पर एक फिल्म भी बनेगी। इस फिल्म में लीड रोल बॉलीवुड का एक चर्चित एक्टर निभाएगा।
विस्तार
पद्मश्री डॉ. राज बोथरा की किताब 'यूएसए वर्सेज राज' का मंगलवार को मुंबई में अभिनेता अनुपम खेर और तुषार कपूर ने अनावरण किया। किताब के विमोचन के साथ ही इस पर फिल्म बनाने की घोषणा भी की गई। हाल ही में 2025 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में अपने अनावरण के दौरान इस किताब ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ किया था।
फिल्म में ये कलाकार निभाएगा डॉ. बाेथरा का किरदार
एएनआई के अनुसार मेकर्स ने बताया कि फिल्म में अभिनेता कबीर बेदी डॉ. राज बोथरा का रोल निभाएंगे। किताब में डॉ. बोथरा की कहानी है। एफबीआई ने डॉ. बोथरा को उन आरोपों में गिरफ्तार किया था जो बाद में झूठे साबित हुए। बेकसूर होने के बावजूद 1301 दिन तक वह जेल में रहे। लेकिन बाद में अमेरिकी नागरिकों की एक जूरी ने जून 2022 में सर्वसम्मति से उन्हें बरी कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी 'तन्वी द ग्रेट', अनुपम खेर ने 'सारांश' को लेकर कही यह बात
अनुपम खेर ने डॉ. बाेथारा को सराहाअनुपम खेर ने डॉ. बोथारा की किताब को सराहा और एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मैं डॉ. बोथरा के साहस की सराहना करता हूं। उन्होंने अपने साथ हुए गलत व्यवहार पर एक किताब लिखी है और अब इस पर एक फिल्म भी बन रही है। मैं बोथरा जी को शुभकामनाएं देता हूं।’
#WATCH | Mumbai | On the launch of his book 'USA vs Raj', Padma Shri awardee Dr Raj Bothra said, "... We were living a normal life. I was very successful... All of a sudden, one day, the FBI showed up at my house and said they had an arrest warrant for me. They took me to the… pic.twitter.com/GkkEBcCY4X
— ANI (@ANI) September 24, 2025
#WATCH | Mumbai | On the launch of the 'USA vs Raj' book authored by Padma Shri awardee Dr Raj Bothra, Actor Anupam Kher said, "I have known him since 1988... He has done a lot of work with Sunil Dutt against drugs. His life story is both inspirational and sad. Sometimes a person… pic.twitter.com/H4REpYj1HY
— ANI (@ANI) September 24, 2025
फिल्म से जुड़े ये कलाकार भी
डॉ. बोथरा के जीवन पर बन रही फिल्म में एमिली शाह भी हैं, वह डॉ. बोथरा की बेटी सोनिया बोथरा का किरदार निभाएंगी। कलाकारों में अंकुर भाटिया भी शामिल हैं, जिन्हें वेब सीरीज 'आर्या' में देखा गया। इस फिल्म का निर्देशन रवि के. चंद्रन करेंगे। डॉ. बोथरा पर बन रही फिल्म से इंडियन साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी जुड़े हैं। फिल्म की शूटिंग भारत और यूके में की जाएगी।