फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anu Aggarwal Claims Urine Intake Helps Stay Young After Paresh Rawal Statement

Paresh Rawal: परेश रावल के बाद इस अभिनेत्री ने बताए पेशाब पीने के फायदे, बोलीं- यह जवान रखने में मदद करता है

Fri, 02 May 2025 10:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 02 May 2025 10:32 AM IST
सार

Paresh Rawal statement on Urine Remedy: हाल ही में परेश रावल ने पेशाब को लेकर दिए अपने एक बयान से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस बीच अब एक और अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए हैं। आइए जानते हैं...
 

विज्ञापन
Anu Aggarwal Claims Urine Intake Helps Stay Young After Paresh Rawal Statement
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम @pareshrawalofficial

विस्तार

90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री ने हाल ही में दावा किया है कि वह अपने पेशाब का सेवन कर चुकी हैं। उनके मुताबिक यह प्राचीन योगिक प्रथा 'अमरोली क्रिया' का हिस्सा है जो सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद है। कुछ दिन पहले ही दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने भी इस प्रथा की तारीफ करते हुए कहा था कि इसने उनकी घुटने की चोट को ठीक करने में मदद की थी।

विज्ञापन

Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘द भूतनी’ से आगे निकली ‘थंडरबोल्ट्स’

विज्ञापन

Anu Aggarwal Claims Urine Intake Helps Stay Young After Paresh Rawal Statement
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अनु अग्रवाल ने किया बड़ा दावा

इंस्टेंट बॉलीवुड से अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “लोगों को इसके बारे में कम जानकारी है या वे इसे नजरअंदाज करते हैं। पेशाब पीने की प्रक्रिया को 'अमरोली क्रिया' कहते हैं। मैंने भी इसे अपनाया है। यह बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसमें पूरा मूत्र नहीं पीया जाता, बल्कि इसका एक हिस्सा पीया जाता है जिसे 'अमृत' कहते हैं। यह बुढ़ापे को रोकता है और चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ने देता। यह अद्भुत है। मैंने इसे खुद आजमाया है।”
Ramayana Teaser: Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक, रणबीर-साई को राम-सीता के रूप में कब देख सकेंगे

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


Anu Aggarwal Claims Urine Intake Helps Stay Young After Paresh Rawal Statement
अनु अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @anusualanu
वैज्ञानिक आधार पर दिया ये तर्क

जब उनसे इस प्रथा के वैज्ञानिक आधार के बारे में पूछा गया तो अनु ने आधुनिक विज्ञान को खारिज करते हुए कहा,“विज्ञान कितना पुराना है? सिर्फ 200 साल, लेकिन योग 10,000 साल से हैं। आप किसकी बात मानेंगे? मैं इस प्रथा का पूरी तरह समर्थन करती हूं।”

विज्ञापन

Anu Aggarwal Claims Urine Intake Helps Stay Young After Paresh Rawal Statement
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम
परेश रावल ने किया था दिलचस्प खुलासा

कुछ दिन पहले परेश रावल ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि अपनी शुरुआती फिल्म 'घातक' की शूटिंग के दौरान एक सीन में मछली बाजार में फिसलने से उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई थी। मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें डर था कि उनका अभिनय करियर खत्म हो सकता है। तब स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने उन्हें एक अनोखा उपाय सुझाया था। परेश ने बातचीत में कहा था, “वीरू जी ने कहा था कि सुबह उठकर पहला पेशाब पीना। सभी फाइटर्स ऐसा करते हैं। इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।" इसके बाद परेश ने 15 दिन तक ऐसा किया। परेश  ने आगे कहा कि यह करने के बाद डॉक्टर भी हैरान थे कि इतनी जल्दी यह कैसे ठीक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed