फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Director Sandeep Reddy Vanga reveals about his Film faults in the theatrical version details Inside

Animal: 'एनिमल' में रह गई थीं कुछ खामियां, अब ओटीटी पर उन्हें ठीक कर दर्शकों को पेश करेंगे संदीप रेड्डी वांगा

Sun, 24 Dec 2023 10:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

निर्देशक ने हाल ही में बताया कि रिवाइज्ड वर्जन में दर्शकों को काटे गए पांच-छह मिनट के सीन जरूर देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga reveals about his Film faults in the theatrical version details Inside
संदीप रेड्डी वांगा, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' की ब्लॉकबस्टर सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म को मिल रहे प्यार से निर्देशक काफी खुश हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही है। इस बीच हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म के थिएटर वर्जन में कई खामियां थीं। 

विज्ञापन

Box Office Collection Report: 100 करोड़ के पार पहुंची सलार, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

विज्ञापन

ओटीटी वर्जन पर काम कर रहे संदीप

उन्होंने फिल्म के ओटीटी संस्करण में कुछ अतिरिक्त शॉट्स जोड़ने की भी बात कही। एक बातचीत के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि वे वर्तमान में 'एनिमल' के ओटीटी रूपांतरण की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के कुछ पहलुओं पर अपना असंतोष व्यक्त किया, जिसे वे ओटीटी रिलीज के लिए संशोधित करना चाहते हैं।

फिल्म को देखने पर नजर आईं कई खामियां

संदीप ने बताया कि पहली बार रणबीर कपूर की फिल्म देखने पर उन्हें फिल्म कई खामियां नजर आईं, जिसे उन्होंने ठीक करने का फैसला लिया है। एनिमल देखने के दौरान उन्हें गाने, मेकअप और कुछ दृश्यों मे पोशाक में विसंगतियों नजर आईं। कंटेंट पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि ध्वनि की गुणवत्ता खराब हो गई, जिसके लिए पांच अलग-अलग भाषा रिलीजों को प्रबंधित करने की चुनौती जिम्मेदार थी। 

विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए जोड़े जाएंगे सीन

सुधार प्रक्रिया के बारे में और विस्तार से बताते हुए उन्होंने बताया कि वे ओटीटी के लिए संपादन कार्य में पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो  शॉट्स में कुछ समस्याओं ने उन्हें अलग-अलग शॉट्स को शामिल करने के लिए प्रेरित किया है। इस दौरान उन्होंने रन टाइग की कटौती पर भी खेद प्रकट किया है। निर्देशक ने बताया कि रिवाइज्ड वर्जन में दर्शकों को काटे गए पांच-छह मिनट के सीन जरूर देखने को मिलेंगे।
Mohd Rafi Birthday: सोनू ने दिया रफी को ये सबसे ऊंचा ओहदा, गायिकी के सुल्तान को याद कर भावुक हुए सुर सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed