फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal actress Tripti Dimri does not count followers number her friends family keep sending her screenshots

Triptii Dimri: एनिमल के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोवर्स पर तृप्ति ने जताई खुशी, बोलीं- सोचा नहीं इतना प्यार...

Sat, 16 Dec 2023 02:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 16 Dec 2023 02:59 PM IST
सार

तृप्ति डिमरी ने कहा कि 'एनिमल' फिल्म की सफलता के बाद मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ रही है, जिसके बारे में पहले मुझे पता नहीं था।

विज्ञापन
Animal actress Tripti Dimri does not count followers number her friends family keep sending her screenshots
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रणबीर कपूर की 'एनिमल' में 'जोया' का किरदार निभाकर तृप्ति ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद तृप्ति इंस्टाग्राम पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गईं। 'एनिमल' फिल्म में तृप्ति डिमरी एक छोटे से किरदार में नजर आईं, बावजूद इसके फिल्म में उनके किरदार 'जोया' को जिस तरह से दर्शक पसंद कर रहे हैं, उसकी कल्पना भी तृप्ति ने कभी नहीं की थी। फिल्म की रिलीज के बाद तृप्ति को 'नेशनल क्रश' और 'भाभी 2' कहकर बुलाया जा रहा है। फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ रही है। अब इस पर तृप्ति ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

नई उपलब्धि पर तृप्ति ने जताई खुशी
हाल ही में दिए इंटरव्यू में तृप्ति ने कहा, 'उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि 'एनिमल' फिल्म में उनके किरदार 'जोया' को लोग इतना प्यार देंगे। सोशल मीडिया पर बढ़ रहे फॉलोवर्स की संख्या का हिसाब मैं नहीं रखती हूं। मेरे परिवार के लोग और मेरे दोस्त मुझे स्क्रीनशॉट भेज कर बताते हैं कि तुम्हारे इतने ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ गए हैं। मुझे अच्छा जरूर लग रहा है, लेकिन मैं गिनती नहीं करती हूं।'
Meenakshi Seshadri: पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई थीं मीनाक्षी, स्ट्रेचर पर पहुंची थीं अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के लिए भी समय निकालती हैं तृप्ति
अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए तृप्ति ने कहा कि मैं काम और अपनी निजी जिंदगी में बैलेंस बना कर चलती हूं। मैं परिवार के साथ समय बिताती हूं और दोस्तों के लिए भी समय निकालती हूं। मैं नहीं चाहती कि भविष्य में जब पीछे मुड़ कर देखूं तो मुझे पछतावा हो कि मैं जिंदगी जी ही नहीं पाई, बस काम ही करती रह गई।
Dunki: शाहरुख खान ने साझा किया 'डंकी' का नया पोस्टर, बोले- 'बस पांच दिनों में आप तक पहुंच रही है फिल्म'

विज्ञापन

तृप्ति का फिल्मी करियर
वहीं बात करें तृप्ति के फिल्मी करियर की तो वे 'एनिमल' से पहले 'कला' और 'बुलबुल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में भी उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली, लेकिन तृप्ति के करियर की सबसे बड़ी हिट 'एनिमल' ही बन गई है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' दुनिया भर में रिलीज के बाद से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
Hero: हीरो के 40 साल पूरे होने का जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाया जश्न, लिखी दिल छूने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed