Anees Bazmee: अनीस बज्मी और शाहिद कपूर के बीच हुआ मनमुटाव? शुरुआत से पहले ही ठंडे बस्ते में गई आगामी फिल्म
शाहिद कपूर ने अनीस बज्मी की आगामी फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया है। इसके बाद निर्देशक और अभिनेता के बीच मनमुटाव की खबरें सुर्खियों का हिस्सा बन रही हैं।
विस्तार
शाहिद कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते लंबे समय से खबरें थीं कि अभिनेता आने वाले दिनों में अनीस बज्मी के साथ आगामी कॉमेडी फिल्म के लिए सहयोग करने वाले हैं। साथ ही इसमें रश्मिका मंदाना के भी होने की जानकारी थी। अभिनेता के फैंस इस प्रोजेक्ट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित थे। हालांकि, ताजा रिपोर्ट शाहिद के फैंस को दुखी कर सकती है। खबरों की मानें तो, शाहिद कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। वहीं, इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हो चुका है।
शाहिद कपूर ने छोड़ी अनीस बज्मी की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर ने कुछ कारणों से फिल्म छोड़ दी है, और फिलहाल यह ठंडे बस्ते में चली गई है। कथित तौर पर अनीस बज्मी और शाहिद कपूर के बीच अनबन हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने पुष्टि की कि वह शाहिद के साथ फिल्म नहीं कर रहे हैं। हालांकि, वह अभिनेता के साथ अपने कथित मतभेद के बारे में चुप्पी साधे रहे। निर्देशक ने यह भी कहा कि वह स्क्रिप्ट को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह निकट भविष्य में किसी अन्य अभिनेता के साथ इस पर काम करने की योजना बना रहे हैं।
KBC 15: केबीसी के मंच पर पहुंचे कॉमेडियन जाकिर खान, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर सुनाई दिल छू लेने वाली शायरी
अनीस बज्मी की पाइपलाइन में बड़े प्रोजेक्ट्स
अनीस बज्मी ने अपनी बात में आगे जोड़ा कि वह अभी शाहिद के साथ फिल्म के बारे में चिंता नहीं करना चाहते क्योंकि वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लोकप्रिय सीक्वल अगले वर्ष फ्लोर पर जाएगा। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'राउडी राठौड़' का सीक्वल भी है। उन्होंने पहले न्यूज पोर्टल को बताया था कि फिल्म का निर्माण कथित तौर पर संजय लीला भंसाली द्वारा किया जाएगा। हालांकि, इसमें अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगे। इसके बजाय निर्माताओं ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को मुख्य भूमिकाओं में लिया है। हालांकि, मुख्य कलाकारों के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत-प्रभास 14 वर्ष बाद फिर साथ करेंगे काम? सुर्खियों में अभिनेत्री का ताजा बयान
'नो एंट्री' के सीक्वल पर भी शुरू होगा काम
अनीस बज्मी ने यह भी साझा किया कि फिल्म अभी भी बहुत शुरुआती चरण में है। बातचीत चल रही है और जब घोषणा करने का सही समय होगा, तो वे करेंगे। पिछले वर्ष, बज्मी ने 'नो एंट्री' (2005) के सीक्वल की भी पुष्टि की थी। साथ ही यह बताया था कि इसमें प्रीक्वल वाली स्टारकास्ट ही होगी। मूवी में फरदीन खान, अनिल कपूर और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।