फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amol Palekar breaks silence on legal action against BR Chopra said he Threatened to end career

Amol Palekar: करियर खत्म करने की धमकी दी, बीआर चोपड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अमोल पालेकर ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 07 Dec 2024 10:48 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 07 Dec 2024 10:48 PM IST
सार

अमोल पालेकर ने प्रसिद्ध निर्माता बीआर चोपड़ा के साथ अपनी कानूनी लड़ाई के बारे में बात की है। वहीं, इसके पीछे के असल कारण का खुलासा करते नजर आए हैं।
 

विज्ञापन
Amol Palekar breaks silence on legal action against BR Chopra said he Threatened to end career
अमोल पालेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @itssmeamol

विस्तार

अभिनेता-फिल्म निर्माता अमोल पालेकर ने हाल ही में प्रसिद्ध निर्माता बीआर चोपड़ा के साथ अपनी कानूनी लड़ाई के बारे में बात की। पालेकर ने खुलासा किया कि भुगतान से इनकार किए जाने और धमकियों का सामना करने के बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई की। इसके खिलाफ सलाह दिए जाने के बावजूद, वह अपनी बात पर अड़े रहे और आखिरकार केस जीत गए।

विज्ञापन
Trending Videos

कब शुरू हुआ विवाद?

अमोल पालेकर ने एक हालिया इंटरव्यू में साझा किया कि कैसे उन्होंने चोपड़ा का सामना किया और दृढ़ता से कहा कि वह किसी भी प्रकार की धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमोल ने बताया कि यह विवाद फिल्म 'अग्नि परीक्षा' के निर्माण के दौरान शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने परीक्षित साहनी और रामेश्वरी के साथ काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान का इंतजार हुआ लंबा 

उन्होंने साझा किया कि दुर्घटनाओं के कारण शूटिंग में कई बार देरी हुई, दूसरे सेट पर रामेश्वरी की आंख में चोट लग गई और घोड़े से गिरने के कारण परीक्षित की पीठ में चोट लग गई। इन चुनौतियों के बावजूद, टीम फिल्म को पूरा करने में सफल रही। उन्होंने खुलासा किया कि अंतिम डबिंग के बाद भुगतान पूरा करना इंडस्ट्री में आम बात है और वह इस प्रक्रिया से सहमत थे और इसके बाद तक भुगतान का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

बीआर चोपड़ा को रास नहीं आई मेरी बात 

उन्होंने आगे बताया, 'पैसा नहीं आया। मुझे मिस्टर चोपड़ा से बात करने के लिए कहा गया था। मैंने उनसे कहा कि मैंने उन्हें कोई देरी नहीं कराई है। वास्तव में, मैंने अपनी डबिंग भी पूरी कर ली थी। मैंने उनसे यह कहा कि मुझे एक पत्र दिया जाए जिसमें लिखा हो कि जब तक मेरा सारा बकाया नहीं चुका दिया जाता, तब तक फिल्म रिलीज नहीं होगी। लेकिन वह एक बड़े आदमी थे और उन्हें मेरी बात पसंद नहीं आई उन्होंने कहा, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझसे ऐसा कहने की।'

Allu Arjun: संध्या थिएटर हादसे के पीड़ित परिवार से मिलेंगे अल्लू अर्जुन, कहा- मैं पूरा सिनेमा भी नहीं देख पाया

पालेकर ने निकाला निष्कर्ष

पालेकर ने निष्कर्ष निकाला, 'उन्होंने मुझे इंडस्ट्री से बाहर निकलवाने की धमकी दी। मैंने उनसे कहा, 'मिस्टर चोपड़ा, मैं यहां आया हूं और बैसाखी की मदद के बिना अपना नाम बनाया है। आप मुझे इंडस्ट्री से बाहर कैसे निकाल सकते हैं? तभी मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की। उन्हें अदालत में पैसा जमा करने का निर्देश दिया गया था।ट अमोल ने बताया कि वर्षों बाद, उन्हें मूल बकाया राशि से पांच गुना अधिक राशि मिली। अभिनेता अमोल पालेकर संजीदा अभिनय के अलावा कॉमेडी के जरिए दर्शकों को हंसाने में भी खूब कामयाब रहे। मराठी सिनेमा में स्टारडम हासिल करने के बाद अमोल ने हिंदी सिनेमा में कदम रखे। अभिनेता ने डेब्यू के साथ ही तीन सिल्वर जुबली हिट फिल्में दे डालीं।
 

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के बायोग्राफी लिखने वाले लेखक के खिलाफ FIR, गलत तथ्य पेश करने का है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed