फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh bachchan wanted to become air force pilot but rejected just because of his long legs actor reveals

Amitabh Bachchan: एक्टर नहीं एयरफोर्स पायलट बनना चाहते थे हिंदी सिनेमा के महानायक,वर्षों बाद खुद किया खुलासा

Fri, 20 Oct 2023 01:48 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 20 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

 बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो एक्टर नहीं पायलट बनना चाहते थे। तो चलिए बताते है आपको इसके पीछे की पूरी सच्चाई...

विज्ञापन
Amitabh bachchan wanted to become air force pilot but rejected just because of his long legs actor reveals
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। वे इस शो में खुद से जुड़े कई खुलासे करते रहते हैं। अब उन्होंने एयर फोर्स से जुड़ा एक दिलचस्प वाकिये के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के हालिया एपिसोड में खुलासा किया कि आखिर क्यों वह एयरफोर्स में नहीं जा पाए। दरअसल, केबीसी के मंच पर एक कंटेस्टेंट आया, जिसने बताया कि वह बीएससी कर रहा है। इस पर बिग बी उनसे अकाउंटेंट बनने के लिए कहते हैं तो वह बोलता है कि उसे अकाउंटेंट नहीं बल्कि एयरफोर्स में जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh bachchan wanted to become air force pilot but rejected just because of his long legs actor reveals
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कंटेस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ बच्चन को खुद का सपना याद आ जाता है। वह कहते हैं कि वह भी एयरफोर्स में जाना चाहते थे। बिग बी ने कहा, "जब मैंने अपनी स्कूलिंग पूरी की, तो मुझे नहीं पता था कि आगे क्या करना है। मैं अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में रहता था और मेरे घर के पास आर्मी के एक मेजर जनरल रहते थे।"
विज्ञापन

बातचीत में बिग बी आगे बताते है की, 'एक दिन मेजर जनरल घर पर आए और उनके पिता से बात की। बिग बी ने आगे कहा, 'वो एक बार हमारे घर आए और मेरे पिताजी से कहा कि मुझे उनके साथ भेज दूं। उन्होंने कहा कि वो मुझे सेना में एक बड़ा अधिकारी बनाएंगे। मैं एयर फोर्स में जाना चाहता था'। 'जब मैं इंटरव्यू के लिए गया तो उन्होंने मुझे ये कहकर रिजेक्ट कर दिया कि मेरी टांगें बहुत लंबी हैं। मैं एयरफोर्स के लिए योग्य नहीं हो सकता।'

यह भी पढ़ें: नकली दुनिया में रची नकली कहानी पर बनी सौ फीसदी नकली फिल्म, कृति को नहीं करनी चाहिए थी हां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed