फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Urges Society to Pass On Good Sanskaar to the Next Generation

Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने ब्लॉग में की संस्कारों की बात, बोले- युवा पीढ़ी को यह सिखाना बेहद जरूरी

Thu, 17 Apr 2025 12:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Latest Blog: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और ब्लॉग के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में कहा कि युवाओं अच्छे संस्कार देना बहुत जरूरी है।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Urges Society to Pass On Good Sanskaar to the Next Generation
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में नई पीढ़ी को संस्कार सिखाने की अहमियत पर अपने विचार साझा किए। 82 साल के इस दिग्गज अभिनेता का मानना है कि आज के तेजी से बदलते दौर में पारंपरिक मूल्यों का महत्व कम होता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें युवाओं को नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा देनी चाहिए। आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में क्या कहा?

विज्ञापन

Kesari 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'केसरी 2' की धीमी रफ्तार, अब तक हुई इतने करोड़ की कमाई

विज्ञापन
Trending Videos

हर दिन कुछ नया सीखना जिंदगी को करता है समृद्ध: अमिताभ

अमिताभ ने अपने ताजा ब्लॉग में लिखा, "हर दिन कुछ नया सीखना जिंदगी को समृद्ध करता है। यह सीख युवाओं से, नई पीढ़ी से या किसी भी पीढ़ी से आ सकती है, लेकिन इसका मूल्य सिर्फ भौतिक नहीं, बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक भी होता है।" बिग बी के मुताबिक संस्कार वह शक्ति है जो हमारे व्यवहार को दिशा देती है। यह वह शिक्षा है जो हमें हमारे पूर्वजों ने अपने व्यवहार, मार्गदर्शन और आचरण से दी।
Riteish Deshmukh: कॉमेडी फिल्में करने वाले रितेश विलेन बनकर भी छा गए, गंभीर किरदारों में किया उम्दा अभिनय

विज्ञापन

बिग बी ने समय के महत्व पर की बात

उन्होंने संस्कार को जीवन की शोभा बताया, जो हमें यह सिखाता है कि कब और कहां कैसा व्यवहार करना चाहिए। अमिताभ ने लिखा, "संस्कार हमारे जीवन को अंत तक प्रभावित करते हैं। यह सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर प्राणी और पर्यावरण तक फैला है।" अमिताभ ने समय के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, "जब समय कम होता है तो हम सबसे ज्यादा काम कर लेते हैं, लेकिन जब समय की कमी नहीं होती तो काम शुरू ही नहीं होता।" अमिताभ के मुताबिक हम अक्सर कहते हैं कि 'कल करेंगे', लेकिन वह 'कल' कभी नहीं आता। इस आलस्य को वह क्षमा लायक नहीं मानते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह भी कई बार समय के इस जाल में फंस जाते हैं, लेकिन वह अपने दिमाग की इस लड़ाई को जीतने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

संस्कारों की कमी चिंता का विषय

अमिताभ का मानना है कि आज के दौर में संस्कारों की कमी चिंताजनक है। उन्होंने नई पीढ़ी को यह संदेश दिया कि हमें अपने मूल्यों को जीवित रखना होगा। उन्होंने कहा, "संस्कार वह शक्ति है जो हमें सही रास्ता दिखाती है। इसे अपनाने से ही हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।"

इस फिल्म में पर्दे पर दिखे थे अमिताभ

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती के साथ भी स्क्रीन साझा किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed