फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh Played Villains Role in These Movies Ek Villain Marjaavaan Raid 2 Pill Web Series

Riteish Deshmukh: कॉमेडी फिल्में करने वाले रितेश विलेन बनकर भी छा गए, गंभीर किरदारों में किया उम्दा अभिनय

Thu, 17 Apr 2025 09:40 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Apr 2025 09:40 AM IST
सार

अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले रितेश देशमुख विलेन का रोल भी बखूबी निभा चुके हैं। फिर से वह विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। जानिए, रितेश ने किन फिल्मों में अब तक विलेन का रोल किया है? और किन फिल्मों में गंभीर किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान किया।  

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Played Villains Role in These Movies Ek Villain Marjaavaan Raid 2 Pill Web Series
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd

विस्तार

रितेश देशमुख ने बॉलीवुड में ज्यादातर कॉमेडी फिल्में ही की हैं, इस वजह से उनकी इमेज एक कॉमिक एक्टर की बन चुकी है। रितेश ने पिछले कुछ सालों में ऐसी फिल्में भी की हैं, जिनमें वह विलेन का किरदार निभाते भी नजर आए, साथ ही कुछ फिल्मों, सीरीज में गंभीर किरदारों में दिखे। जानिए, कौन सी हैं, वो फिल्में और सीरीज। 

विज्ञापन

 

Riteish Deshmukh Played Villains Role in These Movies Ek Villain Marjaavaan Raid 2 Pill Web Series
फिल्म रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
रेड 2 
जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का रोल किया है। फिल्म में वह एक राजनेता के घर पर छापा मारते हैं, इस नेता का किरदार रितेश देशमुख निभा रहे हैं। फिल्म का विलेन रितेश का किरदार ही है। अब तक फिल्म ‘रेड 2’ की जो झलक मिली है, उसमें विलेन के तौर पर रितेश काफी प्रभावित करते दिख रहे हैं। रितेश का लुक, डायलॉग काफी दमदार लग रहे हैं। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एक विलेन
फिल्म ‘एक विलेन(2014)’ में लीड रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने किया था। फिल्म में रितेश ने एक साइको किलर का रोल किया। इस फिल्म में विलेन के तौर पर रितेश को देखकर दर्शक हैरान हो गए। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं। 
विज्ञापन

Riteish Deshmukh Played Villains Role in These Movies Ek Villain Marjaavaan Raid 2 Pill Web Series
फिल्म 'मरजावां' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मरजावां
‘एक विलेन’ फिल्म करने के बाद रितेश देशमुख फिल्म ‘मरजावां(2019)’ में भी विलेन बने। इस फिल्म में उनका विलेन का किरदार जरा हटकर रहा। फिल्म में उन्होंने एक बौने का रोल किया, जो की माफिया से जुड़ा है। फिल्म में रितेश के किरदार के कारण हीरोइन (तारा सुतारिया) की मौत हो जाती है। ऐसे में फिल्म का हीरो (सिद्धार्थ मल्होत्रा) रितेश के किरदार से बदला लेता है। इस फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन जवेरी थे। 

लय भारी 
साल 2014 में रितेश देशमुख ने एक मराठी फिल्म ‘लय भारी’ की थी। इस फिल्म में रिेतेश ने डबल रोल किया। एक रोल सीधे-सादे शख्स का था, तो दूसरा किरदार एक गुंड़े का रहा। दोनों ही किरदारों में रितेश गंभीर नजर आए। इस फिल्म में रितेश की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने कैमियो किया था। साथ ही सलमान खान खान भी कैमियो रोल में ‘लय भारी’ में नजर आए। इस फिल्म को निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था।  

Riteish Deshmukh Played Villains Role in These Movies Ek Villain Marjaavaan Raid 2 Pill Web Series
सीरीज 'पिल' में रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
पिल सीरीज में निभाया सीरियस रोल 
रितेश देशमुख ने एक सीरीज ‘पिल’ भी की। यह एक मेडिकल थ्रिलर सीरीज थी। इसमें रितेश ने एक सरकारी ऑफिसर का रोल निभाया था, जो मेडिकल, दवा माफिया के खिलाफ जंग लड़ता है। यह किरदार बहुत ही गंभीर किस्म का था, इसमें भी रितेश ने अच्छा अभिनय किया। 2024 में आई इस सीरीज को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed