{"_id":"643e38e718c2ce1b920a8a56","slug":"amitabh-bachchan-reveals-he-wanted-chatgpt-to-write-a-blog-for-him-but-felt-it-would-be-emotionless-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: चैटजीपीटी से ब्लॉग लिखवाना चाहते थे बिग बी? इस वजह से त्याग दिया इरादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: चैटजीपीटी से ब्लॉग लिखवाना चाहते थे बिग बी? इस वजह से त्याग दिया इरादा
Tue, 18 Apr 2023 12:08 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:08 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो एआई की मदद से बनी हैं। यह फोटोज उनके फैंस ने तैयार की हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टेक्नोलॉजी के इस युग में हर दिन नए-नए आविष्कार हो रहे हैं। इन दिनों चैटजीपीटी काफी चर्चा में है। हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की इस लोकप्रियता ने अमिताभ बच्चन का ध्यान आकर्षित किया है। अपने हालिया ब्लॉग में बिग बी ने इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने चैटजीपीट पर बात की और साथ ही वह तस्वीर भी शेयर की है जो फैंस ने एआई एप्स का इस्तेमाल करके बनाई हैं।
विज्ञापन
जारी रहेगी कोशिश
अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, 'एआई...दुनिया को नियंत्रित करती है, जैसा कि चैटजीपीटी एप करता है। हम सभी जानते हैं कि यह उपकरण जल्द ही इंसानों का खात्मा कर देगा! मैं भी चैटजीपीटी के जरिए लिखना चाहता था, लेकिन वह बिना दिल और रूह के लिखता। हालांकि, किसी दिन मैं यह कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
Sumbul Touqeer: 'पहली बार आए पीरियड्स में पापा ने किया गाइड', पिता संग बॉन्ड पर भावुक हुईं सुम्बुल तौकीर
विज्ञापन
एआई से बनाई तस्वीर
अपने इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो एआई की मदद से बनी हैं। अमिताभ बच्चन के मुताबिक यह फोटोज उनके फैंस ने तैयार की हैं। तस्वीरों में बिग बी लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि वह आजकल सार्वजनिक जगहों पर कम उपस्थित हो रहे हैं। सदी के महानायक ने इसकी वजह भी बताई।
Lalita Pawar: रामायण में 'मंथरा' के किरदार से हुईं घर-घर में मशहूर, अपने जमाने की ग्लैमरस अदाकारा थीं ललिता
कार्यक्रमों से बरत रहे दूरी?
अमिताभ बच्चन ने बताया कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी वजहों के चलते वह सार्वजनिक उपस्थिति से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से आजकल वह कार्यक्रमों में शामिल होने के अनुरोध को अस्वीकार कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। मुंबई में उनका उपचार हुआ। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है।
Salman khan: किसी का भाई किसी की जान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू, सलमान खान ने फैंस को दी जानकारी