{"_id":"670794900a66b3ce620375bc","slug":"amitabh-bachchan-birthday-special-big-b-has-seen-on-these-tv-shows-like-kbc-bigg-boss-and-yudh-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बड़े पर्दे के साथ टीवी की दुनिया के 'शहंशाह' रहे हैं बिग बी, इन शो में आ चुके हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बड़े पर्दे के साथ टीवी की दुनिया के 'शहंशाह' रहे हैं बिग बी, इन शो में आ चुके हैं नजर
Fri, 11 Oct 2024 07:20 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:20 AM IST
सार
अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी को बड़े पर्दे पर उनकी फिल्मों के लिए प्रशंसकों का प्यार मिलता है। इसी तरह वह टीवी की दुनिया में भी अपनी धाक जमाए हैं। बिग बी के कुछ खास टीवी शो भी फैंस पसंद करते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों और अभिनय के कारण प्रशंसकों का प्यार हमेशा मिलता रहा है। अमिताभ बच्चन को बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे पर भी प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला है। बिग बी को भी अपने जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। किसी ने उनकी आवाज में कमी निकाली तो किसी ने लंबाई का मजाक उड़ाया। वह अपने शानदार व्यक्तित्व के कारण प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
केबीसी होस्ट रहे हैं अमिताभ बच्चन
अभिनेता और केबीसी होस्त के तौर पर अमिताभ बच्चन को प्रशंसकों का प्यार मिलता रहा है। इस पॉपुलर शो के सिर्फ तीसरे सीजन को छोड़कर अब तक सभी सीजन अमिताभ बच्चन होस्ट करते आ रहे हैं। बता दें कि शो का तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य कारणों से इसे होस्ट करने से मना कर दिया था। केबीसी शो साल 2000 में पहली बार टीवी पर आया था। इस शो का इस समय 16वां सीजन चल रहा है।

'युद्ध' में आ चुके हैं नजर
अमिताभ बच्चन को टीवी के शो युद्ध में देखा जा चुका है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बने इस शो में अमिताभ बच्चन ने बिजनेसमैन का रोल प्ले किया था। इससे पहले वह सिर्फ होस्ट की भूमिका में ही छोटे पर्दे पर नजर आए। अमिताभ बच्चन के अलावा इमसें सारिका, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तिग्मांशु धूलिया जैसे सितारे भी नजर आए।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बिग बॉस 3' को कर चुके हैं होस्ट
'बिग बॉस 3' के टीवी शो में 4 अक्टूबर 2009 में होस्ट किया था। इस शो को विंदू दारा सिंह ने शो जीता था। यह शो विंदू दारा सिंह ने जीता था। इस शो में उस दौरान इस्माइल दरबार, मॉडल और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा, बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, शमिता शेट्टी और अन्य शामिल थे।