{"_id":"6062f48b8ebc3edbfe58ecca","slug":"amitabh-bachchan-and-emraan-hashmi-starrer-movie-chehre-release-postponed-due-to-rise-in-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में नाइट कर्फ्यू का असर: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत ‘चेहरे’ की रिलीज टली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में नाइट कर्फ्यू का असर: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत ‘चेहरे’ की रिलीज टली
Tue, 30 Mar 2021 03:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 30 Mar 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
चेहरे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चेहरे’ अब अगले हफ्ते रिलीज नहीं होगी। जबसे फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज किए हैं, तभी से पहली बार साथ आए इन प्रभावशाली कलाकारों का बड़े परदे पर कमाल देखने की उत्सुकता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही थी।
विज्ञापन
पिछले साल लॉकडाउन होने के बाद से कई फिल्म-निर्माता 2021 में अपनी आगामी फिल्में रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि चिंता का विषय बन गई है। देश के सामने पैदा हुए मौजूदा हालात और प्रशंसकों/दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया गया है। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिकाओं वाली यह मिस्ट्री-थ्रिलर 9 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी। मगर अब फिल्म को आगे टाल दिया गया है और इसके रिलीज होने की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
इस फैसले के बारे में बात करते हुए निर्माताओं ने कहा, "मौजूदा हालात के मद्देनजर तथा अपने प्रशंसकों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जो हमारे लिए सर्वोपरि है, हमने अपनी फिल्म ‘चेहरे’ को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। हमारी टीम ने इस सिनेमा को बेहद दर्शनीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और हम थिएटरों में अपने दर्शकों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।“ रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित ‘चेहरे’ में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुवीर यादव, सिद्धांत कपूर और रिया चक्रवर्ती ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन