{"_id":"5c137e7bbdec2253ec0c2b84","slug":"amitabh-bachchan-and-aamir-khan-greet-guest-at-isha-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन ने मेहमानों को परोसा खाना, आमिर ने भी खूब की खातिरदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन ने मेहमानों को परोसा खाना, आमिर ने भी खूब की खातिरदारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 14 Dec 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh and aamir
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड, पॉलिटिक्स और स्पोर्ट्स वर्ल्ड से सभी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । ईशा अंबानी की शादी को देश की सबसे रॉयल शादी माना जा रहा है । शादी की तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इसमें से एक बेहद शानदार वीडियो सामने आया है ।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Instagram
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं । जी हां, आपने शायद पहले कभी ये नजारा नहीं देखा होगा । बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को अंबानी की पार्टी में खाना परोसते देखना बेहद खास था ।
ईशा की शादी में अमिताभ बच्चन ऑफ व्हाइट कलर का पायजामा कुर्ता पहने थे । साथ ही गले में रॉयल मोतियों का हार था । अमिताभ बच्चन का ये लुक खास ईशा अंबानी की शादी में देखने को मिला । वीडियो की बात करें तो सभी मेहमान खाने के लिए बैठे हैं ।
ऐसा लग रहा है कि मेहमानों को चांदी की प्लेट में खाना खिलाया जा रहा है । वहीं अमिताभ बच्चन मेहमानों को खाना परोसने में मदद करवाते हैं । इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान ने भी मेहमानों को खाना परोसा ।
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने ईशा अंबानी की शादी में एक खास रस्म भी निभाई थी । कन्यादान से पहले पूरे अंबानी परिवार के लिए अमिताभ बच्चन ने इंग्लिश में स्पीच दी । जिसे सुनने के बाद ईशा, नीता और मुकेश अंबानी भावुक हो गए थे । इससे पता चलता है कि बिग बी की अंबानी परिवार में खास जगह है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।