फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amidst Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup Rumours Actress Old Statement Viral About Life Partner Qualities

तारा सुतारिया को चाहिए कैसा दूल्हा? वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की चर्चा के बीच शादी को लेकर बयान वायरल

Sun, 11 Jan 2026 10:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 11 Jan 2026 10:18 AM IST
सार

Tara Sutaria Talk About Life Partner: पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप को लेकर अटकलें सामने आईं। इस बीच तारा एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने लाइफपार्टनर में क्या खूबियां चाहती हैं, इसे लेकर बात कर रही हैं। 

विज्ञापन
Amidst Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup Rumours Actress Old Statement Viral About Life Partner Qualities
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria

विस्तार

ब्रेकअप की खबरों, अफवाहों के बीच तारा सुतारिया का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस इंटरव्यू में वह बता रही हैं कि उन्हें कैसा लाइफपार्टनर चाहिए? वह अपने पार्टनर में क्या-क्या क्वालिटीज देखती हैं। क्या इनकी खूबियों में वीर पहाड़िया फिट बैठते हैं? जानिए, तारा सुतारिया ने अपने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा था।

विज्ञापन


कैसे शख्स से शादी करना चाहती थीं तारा सुतारिया? 
तारा सुतारिया ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपने लाइफपार्टनर को लेकर बात की थी। यह तब की बात है, जब वीर पहाड़िया के साथ उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ी थीं। लेकिन रिलेशनशिप को दोनों ने कंफर्म नहीं किया था। तारा से पॉडकास्ट में पूछा गया था कि क्या वह विदेशी व्यक्ति से शादी करेंगी? इस पर तारा ने जवाब दिया था, ‘मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। मैं बहुत देसी इंसान हूं। मुझे अपने यहां का देसीपन पसंद है। हमारे यहां एक खास तरह का चिल-आउट माहौल होता है। यहां रहने का एक खास तरीका है। मुझे यह सबकुछ पसंद है। मुझे सादगी चाहिए और कंफर्ट चाहिए।’
विज्ञापन


पार्टनर में चाहिए किस तरह की क्वालिटी?
तारा सुतारिया पॉडकास्ट में आगे कहती हैं, ‘मेरे पार्टनर को भी पता होना चाहिए कि वह कौन है? मुझे लगता है कि अगर आपको पता है कि आप कौन हैं? तो बाकी सबकुछ अपने आप ठीक हो जाता है। सेल्फ अवेयरनेस बहुत जरूरी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Amidst Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup Rumours Actress Old Statement Viral About Life Partner Qualities
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya

तारा सुतारिया के ब्रेकअप की अटकलों के पीछे क्या कारण है?
कुछ दिन पहले सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया पहुंची थीं, उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी साथ थे। कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को मंच पर बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने सभी को हैरान कर दिया। स्टेज पर तारा, एपी ढिल्लों के साथ मंच पर थीं और सिंगर ने उन्हें किस कर लिया। इसके बाद जिस तरह से वीर पहाड़िया का रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ, उसने हंगामा मचा दिया। गौरतलब है कि तारा और वीर ने इसी साल अगस्त में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते रहे हैं, दोनों के वीडियोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर भी दोनों साथ में फोटो पोस्ट करते थे। लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके पीछे सोशल मीडिया यूजर्स एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई घटना को जिम्मेदार मान रहे हैं। वैसे तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई बातों को वायरल करवाने के पीछे नेगेटिव पीआर को जिम्मेदार माना था। 

ये खबर भी पढ़ें: Toxic: यश की टॉक्सिक से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिवील, बोल्ड लुक में दिखीं; जानिए निभाएंगी कौन सा किरदार? 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं तारा सुतारिया?
तारा सुतारिया करियर फ्रंट को लेकर भी चर्चा में हैं। जल्द ही वह साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज होगी, इसकी टक्की सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed