फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel Sunny Leone skip meeting on pending due at indian motion picture producers association ultimatum

IMPPA Ameesha Sunny: नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचीं अमीषा पटेल और सनी लियोनी, अब मिला सिर्फ सात दिन का अल्टीमेटम

Tue, 25 Jul 2023 11:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:40 PM IST
सार

फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स असोसिएशन (इम्पा) के बुलावे के बाद हिंदी सिनेमा में काम करने वाली अभिनेत्रियां अमीषा पटेल और सनी लियोनी मंगलवार को इसके दफ्तर नहीं पहुंचीं।

विज्ञापन
Ameesha Patel Sunny Leone skip meeting on pending due at indian motion picture producers association ultimatum
अमीषा पटेल और सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स असोसिएशन (इम्पा) के बुलावे के बाद हिंदी सिनेमा में काम करने वाली अभिनेत्रियां अमीषा पटेल और सनी लियोनी मंगलवार को इसके दफ्तर नहीं पहुंचीं। अमीषा और सनी अनुपस्थिति को देखते हुए इम्पा की ने दोनों को सात दिनों के भीतर संबंधित निर्माताओं को उनकी रकम वापस करने का अल्टीमेटम जारी किया है। ऐसा न होने पर इम्पा अमीषा पटेल और सनी लियोनी के खिलाफ आवश्यक कदम उठा सकती है।

विज्ञापन

अमीषा ने नहीं दी कोई सूचना

मंगलवार को मुंबई में फिल्म निर्माताओं की संस्था इम्पा की  मध्यस्थता न्यायाधिकरण बैठक अभिनेत्री अमीषा पटेल बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति रहीं। वहीं, सनी लियोनी ने इम्पा की तरह से मिले नोटिस के जवाब में उपस्थिति होने में असमर्थता जताई थी। इम्पा में  आयोजित मध्यस्थता न्यायाधिकरण मीटिंग में अमीषा पटेल की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया था, जो बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रही।

विज्ञापन

मीटिंग में लिया गया यह फैसला

मध्यस्थता न्यायाधिकरण की मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि अमीषा पटेल एडी फिल्म्स के हरीश पटेल को सात दिन के अंदर भुगतान कर दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ एक पक्षीय निर्णय लिया जाएगा। अभिनेत्री सनी लियोनी  ने भले ही इम्पा की मध्यस्थता न्यायाधिकरण की मीटिंग में पहले से सूचना देकर आज मीटिंग में उपस्थिति होने में असमर्थता जताई। लेकिन मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने बहुत लंबे समय तक मध्यस्थता न्यायाधिकरण के सामने सनी लियोन के पेश होने से बचने को गंभीरता से लिया है, और सनी लियोनी को भी निर्देश दिया है कि वह भी सात दिनों के भीतर निर्माता विनोद बच्चन का भुगतान कर दें, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी एक पक्षीय निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 यह है पूरा मसला

अभिनेत्री अमीषा पटेल और सनी लियोनी  को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए तलब किया था। संस्था ने यह कार्यवाही फिल्म निर्माता हरीश पटेल और विनोद बच्चन की शिकायत के आधार पर की है। अमीषा पटेल पर आरोप है कि उन्होंने निर्माता हरीश पटेल ने ब्याज पर पैसे लिए थे, लेकिन नहीं लौटाए। वहीं, निर्माता विनोद बच्चन ने सनी लियोन को अपनी फिल्म 'यारों की बारात' के लिए अनुबंधित किया था, लेकिन सनी लियोनी  ने फिल्म साइन करके के दो महीने बाद फिल्म में काम करने से मना कर दिया और आज तक पैसे नहीं लौटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed