फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amazon Prime original series Matka King Update Vijay Varma first look poster out details inside

Matka King: ताश के पत्ते लुटाते दिखे 'मटका किंग', प्राइम वीडियो ने जारी किया विजय वर्मा का लुक

Wed, 12 Jun 2024 10:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 12 Jun 2024 10:40 PM IST
सार

विजय वर्मा जल्द ही वेब सीरीज 'मटका किंग' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच प्राइम वीडियो ने उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Amazon Prime original series Matka King Update Vijay Varma first look poster out details inside
मटका किंग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभनेता ने समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतरता के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। विजय को 'रंगरेज', 'सुपर 30', 'लस्ट स्टोरीज 2', आलिया भट्ट अभिनीत 'डार्लिंग्स', 'मर्डर मुबारक' और अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इसी बीच प्राइम वीडियो ने आगामी वेब सीरीज से विजय वर्मा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए बड़ा अपडेट साझा किया। कास्टिक पूरी होने के बाद सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

'मटका किंग' के किरदार में जंचे विजय वर्मा

अभिनेता विजय वर्मा सीरीज 'मटका किंग' में एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। प्रशंसकों के उत्साह को बरकरार रखने के लिए प्राइम वीडियो ने आज इसके संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। सोशल मीडिया पर 'मटका किंग' सीरीज से विजय वर्मा का लुक पोस्ट साझा करते हुए प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, 'अपना दांव लगाने के लिए तैयार! मटका किंग जल्द ही अमेजन प्राइम पर।'

विज्ञापन

 

Auron Mein Kahan Dum Tha: प्रेम कहानी की दास्तां बयां करेंगे तब्बू-अजय, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

'मटका किंग' का निर्माण

'मटका किंग' एक क्राइम थ्रिलर है। इसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में पूरी तरह आकर्षक लग रहे हैं। सीरीज का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर, नागराज मंजुले के साथ गार्गी कुलकर्णी, आशीष आर्यन और अश्विनी सिदवानी द्वारा किया जा रहा है। जहां इस सीरीज का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, वहीं इसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। सीरीज को अभय कोरानने ने नागराज मंजुले के साथ मिलकर लिखा है।

Karan Johar: कंगना के थप्पड़ कांड पर करण का बयान, बोले- मैं किसी भी प्रकार के हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं

'मटका किंग' की स्टारकास्ट

जहां तक 'मटका किंग' सीरीज की बात है, तो इसका आधार एक काल्पनिक कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो 1960 के मुंबई शहर में स्थापित की गई है, जहां एक कपास व्यापारी जुए का खेल मटका शुरू करता है। धीरे-धीरे खेल अभूतपूर्व गति प्राप्त करने लगता है और आगे क्या होता है उसी से शेष सीरीज बनती है। सीरीज में विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed