फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer release date out film starrer tabu ajay devgn and jimmy Shergill

Auron Mein Kahan Dum Tha: प्रेम कहानी की दास्तां बयां करेंगे तब्बू-अजय, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा

Wed, 12 Jun 2024 08:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 12 Jun 2024 08:10 PM IST
सार

तब्बू और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'औरों में कहां दम था' के ट्रेलर रिलीज की तारीख से पर्दा उठ गया है। नए पोस्टर के साथ निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। 
 

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer release date out film starrer tabu ajay devgn and jimmy Shergill
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'औरों में कहां दम था' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। बीते कुछ दिनों से ट्रेलर रिलीज की तारीख को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी है। हालांकि, अब खुद निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर इसके ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। पोस्टर में फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन और तब्बू हैं। साथ ही इसमें जिमी शेरगिल भी नजर आए हैं। आइए जान लेते हैं कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कब जारी होगा-

विज्ञापन

कब आएगा 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर ?

फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होगा। तब्बू और अजय देवगन द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर कैप्शन में लिखा है, 'भाग्य से बंधा हुआ। प्यार से परिभाषित। औरों में कहां दम था का ट्रेलर कल रिलीज होगा। फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।' अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को इससे पहले फिल्म 'गोलमाल अगेन', 'दे दे प्यार दे', 'हकीकत', 'विजयपथ', 'तक्षक', 'भोला' और 'दृश्यम' में धमाल मचाते देखा जा चुका है। 

विज्ञापन


Karan Johar: कंगना के थप्पड़ कांड पर करण का बयान, बोले- मैं किसी भी प्रकार के हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'औरों में कहां दम था' की स्टारकास्ट 

'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है। अजय देवगन जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।

Mega Family: राजनीतिक दांव पेंच के बाद मेगा परिवार में बढ़ी अनबन? साई धरम तेज ने अल्लू अर्जुन को किया अनफॉलो

कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक? 

'औरों में कहां दम था' का मुख्य आकर्षण इसका मूल साउंडट्रैक है जिसे ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ तब्बू और अजय दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है। फिल्म 5 जुलाई को अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed