{"_id":"64d0ba56c4793c36c90e1a85","slug":"amarujala-samvad-2023-conversation-with-gadar-2-actress-ameesha-patel-in-programme-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvaad 2023: टॉम क्रूज की तरह ताउम्र पर्दे पर एक्शन-रोमांस कर सकते हैं सनी, अमीषा ने कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amar Ujala Samvaad 2023: टॉम क्रूज की तरह ताउम्र पर्दे पर एक्शन-रोमांस कर सकते हैं सनी, अमीषा ने कही यह बात
Mon, 07 Aug 2023 03:26 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 07 Aug 2023 03:26 PM IST
सार
20 साल का सफर ऐतिहासिक रहा है। शोले, मुगल-ए-आजम, पाकीजा जैसी फिल्में दशकों में एक बार बनती है, उनमें से एक फिल्म गदर है।
विज्ञापन
मंच पर पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में आयोजित हो रहे अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आज सितारों का जमघट लगा हुआ है। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल बिजनेस पार्क स्थित होटल हयात रेजेंसी में उद्योग, शिक्षा, खेल, कृषि, सिनेमा और कला क्षेत्र से जुड़ीं कई हस्तियां पहुंची। बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने भी अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। सनी देओल की आगामी फिल्म गदर 2 की अभिनेत्री अमीषा पटेल भी उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस से अमीषा से एंकर मीनाक्षी कंडवाल फिल्म में उनके किरदार और जर्नी को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
मीनाक्षी कंडवाल: 20 साल का आपका सफर कैसा रहा?
अमीषा पटेल: पंजाब में आना एक अलग ही एहसास है। 20 साल का सफर ऐतिहासिक रहा है। शोले, मुगल-ए-आजम, पाकीजा जैसी फिल्में दशकों में एक बार बनती है, उनमें से एक फिल्म गदर है। इसने हमें ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। हमने जो भी काम किया, उसकी तुलना गदर से होती थी। लोग कहते थे कि हमें तो दोबारा तारा-सकीना जैसा किरदार चाहिए। 22 साल बाद हम इतने खुशनसीब हैं हम कि तारा सिंह और सकीना का किरदार अदा करने को मिल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पहले यह खुशनसीबी को किसी मिली होगी। यह जोड़ी अमर रहेगी। सेट पर वैसे ही लगा जैसे हम 2001 में हैं। सकीना के शौहर तारा सिंह और युवा होते जा रहे हैं। कल इनकी परफॉर्मेंस देखी तो मैंने इनसे कहा कि ये रोमांस और डांस कहां छुपा रखा था। तारा-सकीना की जोड़ी जादुई है। मैं सनी जी से हमेशा यह कहती हूं कि टॉम क्रूज तीस साल बाद हिट ला सकते हैं तो बॉलीवुड में यह काम सिर्फ सनी जी कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Amarujala Samvad: अमर उजाला संवाद में शामिल हुए सनी देओल, साथ में अमीषा पटेल भी रहीं मौजूद
विज्ञापन