फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt was seen outside her house juhu among the people before marriage 

Ranbir Alia Wedding: शादी से पहले इस अंदाज में नजर आईं रणबीर की दुल्हनिया, चेहरे पर साफ दिखी खुशी

Sun, 10 Apr 2022 09:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 10 Apr 2022 09:18 PM IST
सार

शादी से पहले रणबीर कपूर की दुल्हनिया यानि आलिया भट्ट शादी के पहले अपने जुहू वाले घर के बाहर स्पॉट की गईं। तस्वीरें देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं।

विज्ञापन
alia bhatt was seen outside her house juhu among the people before marriage 
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में बहुत ही कम दिन बचे हैं। शादी की सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं। फैंस भी रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ी हर खबर का अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। शादी से जुड़ी कोई भी खबर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों आरके हाउस में ही 13 अप्रैल को सात फेरे लेने वाले हैं। शादी के खास दिन से पहले आलिया भट्ट को मुंबई में स्पॉट किया गया। हाल ही में आलिया अपने जुहू वाले घर के सामने तस्वीरों में कैद की गई हैं। तस्वीरें देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं।

विज्ञापन


चेहरे पर दिखा शादी से पहले का ग्लो
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया अपनी गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठी हैं। अभिनेत्री ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है और बालों को खुला रखा है। आलिया ने अपनी आंखों पर काला चश्मा भी पहना है। गाड़ी में उनके साथ स्टाफ के दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे। काले चश्मे के पीछे आलिया अपनी खुशी छुपाती नजर आ रही थीं। बता दें कि बचपन से ही रणबीर से शादी की इच्छा रखने वाली आलिया का सपना जल्दी पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन


हो रहींं शादी की तैयारियां
शादी की चर्चाओं के बीच अभी तक रणबीर और आलिया का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। हालांकि महेश भट्ट और राहुल भट्ट शादी की तारीख का एलान कर चुके हैं। हाल ही में आरके हाउस के दुल्हन की तरह सजाए जाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 बाउंंसर होंगे तैनात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने बताया कि दोनों की शादी में करीब 200 बाउंसर की ड्यूटी लगाई जाएगी। राहुल ने कहा कि चेंबूर में आरके स्टूडियो और वास्तु दोनों जगहों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे और ड्रोन भी इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पूरी योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मैं भी एक भाई का फर्ज पूरा करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed