Alia Bhatt: 'सास ने मेरे लिए गोंद के लड्डू...', प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद आलिया ने ऐसे कम किया था वजन
आलिया भट्ट के वजन को लेकर लोगों ने कहा था कि उन्होंने अप्राकृतिक रूप से अपना वजन कम किया है। ऐसा कहने वालों को आलिया ने करारा जवाब दिया है।
विस्तार
अपने शरीर के साथ सख्ती नहीं की
आलिया ने कहा, 'जब मैंने राहा को जन्म दिया उस वक्त मैंने अपने शरीर के साथ बहुत सख्ती नहीं की। मैं जानती हूं कि हर कोई ये समझता है कि मैं नेचुरली अपना वजन कम नहीं किया है, लेकिन सच्चाई यह है कि उस वक्त मैं अपनी अक्ल की दाढ़ भी नहीं निकलवा सकती थी, क्योंकि मैं उस वक्त मैं ब्रेस्टफीड कराती हूं और मुझे एनेस्थीसिया नहीं दिया जा सकता है। इसलिए मुझे ऐसा लगा कि अब मुझे इंस्टाग्राम पर आकर अपनी फिटनेस के कुछ हिस्सों को बताना चाहिए।'
इसे भी पढ़ें- Fighter: बड़े स्तर पर हो रही फाइटर के क्लाइमैक्स सीन की तैयारी, ऋतिक-दीपिका इतने घंटे करेंगे शूटिंग
नेचुरली कम किया था वजन
आलिया ने आगे कहा, 'डिलीवरी के बाद मैंने खुद पर कोई दबाव नहीं बनाया। डॉक्टरों ने मुझे सलाह दी कि 12 हफ्ते के बाद अपने वर्कआउट में खूब मेहनत करें और मैंने ऐसा ही किया। लेकिन अभी मैं अपने पुराने वजन तक वापस नहीं आ पाई हूं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद मैंने अपना वजन नेचुरली ही कम किया है। मैंने 15 मिनट टहलना, गहरी सांस लेना और एक्सरसाइज करना शुरू किया था।'
सास ने मुझे गोंद के लड्डू खिलाए
आलिया ने आगे बताया, 'मेरी सास ने मेरे लिए गोंद के लड्डू भी बनाए थे जो मैंने छह सप्ताह तक खाए। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि गर्भावस्था के दौरान वजन ज्यादा खाने से नहीं बढ़ता है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी राहा के बारे में भी बात की। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत जल्द रणबीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं।'