{"_id":"6256c6e07601f01f3b74da80","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-wedding-mehendi-ceremony-photos-and-videos-marriage-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Ranbir Wedding: आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में क्या कुछ हुआ? यहां जानें 10 पॉइंट में पूरे दिन का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Ranbir Wedding: आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में क्या कुछ हुआ? यहां जानें 10 पॉइंट में पूरे दिन का हाल
Wed, 13 Apr 2022 07:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 13 Apr 2022 07:23 PM IST
सार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज यानी 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें घरवालों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए।
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 15 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। ऐसे में दो दिन पहले यानी आज से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। रणबीर और आलिया की प्री-वेडिंग रस्में मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में शुरू हुईं। इस कार्यक्रम में परिवार वालों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। आइए आपको बताते हैं आज पूरे दिन में आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन
सुबह नीतू कपूर का पोस्ट
नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी वाले दिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। नीतू ने इंस्टाग्राम पर अपनी और ऋषि कपूर की सगाई की एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ नीतू कपूर ने लिखा, 'बैसाखी के दिन की यादें...इसी दिन आज से 43 साल पहले हमने 13 अप्रैल 1979 को सगाई की थी।'
विज्ञापन
सेरेमनी से पहले सख्त सुरक्षा इंतजाम
आलिया और रणबीर कपूर की शादी को प्राइवेट रखने की कोशिश की जा रही है और इसी वजह से 'वास्तु' अपार्टमेंट के बाहर सुबह-सुबह ही सुरक्षा के सख्त इंतजाम कर दिए गए। बुधवार को, रणबीर के बांद्रा आवास वास्तु के बाहर कई सुरक्षा गार्ड देखे गए। इसके अलावा, आलिया और रणबीर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होने से पहले ही घर में मौजूद स्टाफ के मोबाइल फोन के कैमरे पर टेप लगवा दी गई, जिससे कोई भी सेरेमनी के फोटोज और वीडियोज लीक न कर सके।
विज्ञापन
आलिया रणबीर का सामने आया रोमांटिक वीडियो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी वाले दिन 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का है, जिसमें दोनों रोमांटिक होते हुए दिखे। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया।
सेरेमनी में नीतू कपूर की एंट्री
नीतू कपूर अपने बेटे की मेहंदी सेरेमनी में बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, नातिन समारा और दामाद भरत साहनी के साथ पहुंची थीं। इस मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। नीतू कपूर ने कार में बैठे हुए ही पैपराजी के सामने देखकर हाथ जोड़े। इस दौरान उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान रणबीर की बुआ भी नीतू कपूर के साथ थीं।
नीतू कपूर के बाद बाकी घरवालों की एंट्री
नीतू कपूर के बाद मेहंदी सेरेमनी में बाकी रिश्तेदारों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया था। इस इंटिमेट वेडिंग में सिर्फ 28 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। मेहंदी सेरेमनी में बहनें करीना कपूर और करिश्मा कपूर एक साथ पहुंचीं। इनके अलावा, फंक्शन में आदर जैन और अरमान जैन भी नजर आए। आलिया और रणबीर के इस खास दिन पर पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ पहुंची थीं। करण जौहर और आर्यन मुखर्जी भी फंक्शन में पहुंचे थे।
रणधीर कपूर ने कंफर्म की शादी की तारीख
आलिया और रणबीर की शादी को प्राइवेट रखा जा रहा है और इसी वजह से शादी की तारीख भी परिवार द्वारा बताई नहीं गई थी। लेकिन मेहंदी सेरेमनी में जाने से पहले रणधीर कपूर ने बताया कि आलिया और रणबीर 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के रिसेप्शन पर अब तक कुछ तय नहीं हुआ है और आज इस बारे में भी चर्चा होगी।
करण जौहर ने लगाई आलिया को पहली मेहंदी
करण जौहर और आलिया भट्ट काफी करीब हैं। ऐसे में आलिया भट्ट को करण जौहर ने ही पहली मेहंदी लगाई। दावा किया गया कि इस मौके पर करण जौहर काफी भावुक भी हो गए।
आलिया-रणबीर के लिए खास तोहफा
आलिया और रणबीर के लिए गिफ्ट्स आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सूरत के ज्वैलर ने रणबीर और आलिया को गोल्ड प्लेटेड गुलदस्ता गिफ्ट किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा, मेहमानों के गिफ्ट्स भी आरके हाउस पहुंच रहे हैं।
शाम 5 बजे तक खत्म हुआ फंक्शन
शाम करीब पांच बजे तक आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी खत्म हो गई थी। इस फंक्शन के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ वास्तु अपार्टमेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई दीं। इसके अलावा, पूजा भट्ट ने 'वास्तु' से निकलते हुए कैमरे के सामने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट की।
रात 10 बजे होगा संगीत समारोह
रणबीर की मेहंदी रस्म के बाद गणेश पूजा होगी। समारोह दोपहर 1 से 2 बजे के बीच शुरू हो गया था। इसके बाद संगीत समारोह रात 10-10.30 बजे निर्धारित है। इसके बाद भट्ट और कपूर परिवार खाने के लिए इकट्ठा होंगे।