फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt is afraid now

जोखिम तो उठा लिया पर अब सता रहा आलिया को डर

Fri, 17 Apr 2015 09:33 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt is afraid now

आलिया भट्ट अब लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक ऐसा फैंसला कर लिया है जो उनके लिए बड़ा खतरा बन सकता है। खुद आलिया का ऐसा मानना है। मामला उनके करियर से जुड़ा है। इस जोखिम को उठाने का ख्याल भी आलिया का ही था। लेकिन अब अंदर ही अंदर वह काफी घ्ाबरा रही हैं। क्या है ये मामला आप खुद ही जान लीजिए।

विज्ञापन


'उड़ता पंजाब' को मानती हैं सबसे बड़ा जोखिम

alia bhatt is afraid now

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बारे में कहा कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा जोखिम है​।

​आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंनें एक रईस परिवार की लड़की की भूमिका निभाई थी​। उसके बाद उन्होंने 'टू स्टेट्स' और 'हाईवे' जैसी हिट फिल्मों में काम किया​।​

​​बकौल आलिया 'उड़ता पंजाब' में उन्होंने अपने अब तक के करियर की सबसे मुश्किल भूमिका निभाई है​।​ आलिया ने सोमवार को पत्रिका 'मिस वोग' के पहले संस्करण के ​लॉन्च पर कहा, "जो फिल्म मैं इस समय कर रही हूं, वह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा जोखिम है​।"​

​उन्होंने कहा, "मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती, लेकिन यह जरूर कह सकती हूं कि मेरे लिए आज तक की सबसे मुश्किल फिल्म और भूमिका है​।"​

​फिल्म 'उड़ता पंजाब' का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं​।​ फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed